एक्सप्लोरर

Lakhimpur Kheri Case: आशीष मिश्रा की जमानत रद्द होने पर राकेश टिकैत का पहला रिएक्शन, बताया क्या होगा अगला कदम

राकेश टिकैत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद रहती है कि वह पीड़ित पक्ष की बात सुने. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि पीड़ित पक्ष को सुना जाए.

लखीमपुर खीरी मामले में आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी है. कोर्ट ने उन्हें एक हफ्ते में सरेंडर करने के लिए कहा है. अदालत के इस फैसले पर किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला बिल्कुल ठीक है. राकेश टिकैत ने अब हम आगे की रूपरेखा बनाएंगे.

राकेश टिकैत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद रहती है कि वह पीड़ित पक्ष की बात सुने. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि पीड़ित पक्ष को सुना जाए. राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार से उम्मीद रहती है कि वह पीड़ित पक्ष के साथ खड़ी हो. हम 24-25 अप्रैल को लखीमपुर खीरी जा रहे हैं. वहां पर हम वकीलों और पीड़ित पक्ष के परिवार से बात करेंगे. राकेश टिकैत ने कहा कि पीड़ित पक्ष के परिवार से मुलाकात के बाद हम आगे की रूपरेखा बनाएंगे. हम सरकार से भी बात करेंगे.

राकेश टिकैत गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं. उन्होंने कहा कि अजय मिश्रा के दबाव में ही सारी चीजें होती हैं. राज्य सरकार भी दबाव में रहती है, क्योंकि वो केंद्र में हैं. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि उम्मीद है कि हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा.

वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि जीत गए किसान....हार गए रसूखदार. माननीय सुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम फैसला. पार्टी की ओर से आगे कहा गया कि लखीमपुर खीरी नरसंहार के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द कर न्याय को विजयी बनाने के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट को बहुत-बहुत धन्यवाद. वहीं योगेंद्र यादव ने कहा कि देर है, मगर अंधेर नहीं, कम से कम इस केस में. शुक्रिया प्रशांत भूषण और दुष्यंत दवे जी.

आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका

लखीमपुर खीरी केस के आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका मिला है. कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी.  सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 हफ्ते में सरेंडर करने के लिए कहा है. अदालत ने कहा कि हाई कोर्ट ने पीड़ित पक्ष को नहीं सुना. उन्हें जल्दबाजी में जमानत दी गई. हाई कोर्ट दोबारा मामला को सुने. चीफ जस्टिस एन वी रमण, न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ द्वारा सोमवार को ये फैसला सुनाया गया.

ये भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर खीरी केस में आरोपी आशीष मिश्रा को झटका, SC ने रद्द की जमानत, 1 हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश

महाराष्ट्र में धार्मिक जगहों पर इजाजत के बाद ही लगाया जा सकेगा लाउडस्पीकर, विवादों के बीच उद्धव सरकार का बड़ा फैसला

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget