एक्सप्लोरर

PM मोदी ने की लद्दाख के सांसद के भाषण की तारीफ, स्मृति ईरानी ने बताया 'पार्लियामेंट्री हीरो ऑफ द डे'

पीएम मोदी ने लद्दाख के बीजेपी सांसद जामयांग शेरिंग नामग्याल के लोकसभा में जम्मू कश्मीर और लद्दाख को दो केंद्रशासित प्रदेश में बांटने को लेकर दिए गए भाषण की तारीफ की है. स्मृति ईरानी ने उन्हें 'पार्लियामेंट्री हीरो ऑफ द डे' बताया.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख से बीजेपी सांसद जामयांग शेरिंग नामग्याल के भाषण की तारीफ की है. जामयांग शेरिंग नामग्याल ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने से जुड़े विधेयक पर लोकसभा में चर्चा के दौरान भाषण दिया था.

सदन में चर्चा में हिस्सा लेते हुए नामग्याल ने कहा कि लद्दाख के लोग पिछले सात दशकों से केंद्रशासित प्रदेश के दर्जे की मांग कर रहे थे. उन्होंने कहा कि लद्दाख की भाषा, संस्कृति अगर लुप्त होती चली गयी तो इसके लिए अनुच्छेद 370 और कांग्रेस जिम्मेदार है. सत्र की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नामग्याल प्रधानमंत्री के पास पहुंचे और फिर मोदी ने उनसे हाथ मिलाते हुए उनकी पीठ थपथपाई.

इससे पहले मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "मेरे युवा दोस्त, लद्दाख से सांसद जामयांग शेरिंग नामग्याल ने जम्मू कश्मीर पर महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा के दौरान शानदार भाषण दिया. लद्दाख के हमारे भाइयों और बहनों की आंकाक्षा को सुसंगत रूप से प्रस्तुत किया. इसे अवश्य सुना जाना चाहिए." इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी सदन में नामग्याल के भाषण की तारीफ की.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नामग्याल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'पार्लियामेंट्री हीरो ऑफ द डे.'

आर्टिकल 370 पर बहस के दौरान लद्दाख के MP ने दिया जोरदार भाषण, तालियों से गूंजा सदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget