एक्सप्लोरर

Ladakh MP: कांग्रेस के हाथ को मिला एक और सांसद का साथ? लद्दाख के निर्दलीय सांसद ने की मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात

Congress News: लद्दाख में पिछले दो बार हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जीत मिली थी. हालांकि, इस बार लोगों ने निर्दलीय उम्मीदवार को अपने सांसद के तौर पर चुना है.

Mohammad Hanifa Jan: लद्दाख के निर्दलीय सांसद मोहम्मद हनीफा जान ने मंगलवार (11 जून) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की है. कांग्रेस की तरफ से हनीफा और खरगे की तस्वीर ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर की गई है. इस तस्वीर में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी नजर आ रहे हैं. हनीफा और खरगे की मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि कहीं लद्दाख के निर्दलीय सांसद हनीफा कांग्रेस का हाथ तो नहीं थामने वाले हैं.

हालांकि, इस बात की भी चर्चा है कि कांग्रेस को मोहम्मद हनीफा की तरफ से समर्थन दिया जा सकता है. देश की सबसे पुरानी पार्टी को पहले ही दो सांसदों का समर्थन मिल चुका है. पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पप्पू यादव ने सोमवार (10 जून) को मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया था. ठीक इसी तरह से महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले विशाल पाटिल ने भी कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया है. कांग्रेस को इस चुनाव में 99 सीटें मिली हैं.

कारगिल के शिया नेता हैं मोहम्मद हनीफा

मोहम्मद हनीफा जान कारगिल जिले के रहने वाले हैं. उनकी पहचान एक प्रमुख शिया नेता के तौर पर होती है. उन्होंने लद्दाख सीट पर इस साल निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. लद्दाख में 2014 और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जीत मिली थी. लद्दाख के लोगों में संविधान की छठी अनुसूची और राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने को लेकर बीजेपी के प्रति आक्रोश देखने को मिला था. इसका नतीजा बीजेपी को यहां पर हार के साथ चुकाना पड़ा है. 

हनीफा जान को 1,35,524 वोट में से 65,259 वोट मिले. इस तरह उनका वोट शेयर 48 फीसदी था. उन्होंने दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस उम्मीदवार त्सेरिंग नामग्याल को लगभग 28 हजार वोटों से हराया है. नामग्याल को 37,397 वोट मिले, जबकि उनका वोट शेयर 27 फीसदी रहा है. दो बार चुनाव जीतने वाली बीजेपी को यहां 31,956 वोट मिले. लद्दाख में 20 मई को वोटिंग हुई थी. यहां 70 फीसदी मतदान हुआ था. 

यह भी पढ़ें: कब होगा संसद का पहला विशेष सत्र और कब चुना जाएगा स्पीकर? सामने आ गई तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों को दिखाने से भ्रम फैलने की शिकायत पर दिया आदेश
अदालती कार्यवाही की Video रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों पर भ्रम फैलने की शिकायत के बाद आदेश
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget