एक्सप्लोरर

लैब का दावा: भारत की 15 फीसदी आबादी कोरोना से मुक्त हो चुकी है, एंटीबॉडी टेस्ट से हुआ खुलासा

भारत की 15 फीसदी आबादी में कोरोना वायरस के एंटीबॉडी मौजूद हैं. करीब 18 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिनके शरीर में वायरस आकर जा चुके हैं.

नई दिल्ली: भारत की 15 फीसदी आबादी में कोरोना वायरस के एंटीबॉडी मौजूद हैं. करीब 18 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिनके शरीर में वायरस आकर जा चुके है. ये दावा किया है भारत की एक बड़ी लैब थायरोकेयर ने. लैब ने अपने पास आये 75 हजार लोगों के सैंपल के आधार पर ये आंकलन किया है.

अगर कोई शख्स कोरोना ग्रस्त होता है, तो उसका शरीर वायरस से लड़ने के लिये एंटीबॉडी तैयार कर लेता है. कुछ लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखते, कुछ में मामूली लक्षण दिखते हैं, तो कुछ की जान चली जाती है. एंटीबॉडी टेस्ट करने से पता चल जाता है कि इंसान को कोरोना हो चुका है या नहीं.

थायरोकेयर के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. ए. वेलुमणि के मुताबिक देश की आबादी के एक बड़े हिस्से ने तेजी से कोरोना से प्रतिरक्षा की क्षमता विकसित कर ली है. उन्होने ये निष्कर्ष भारत के 300 से ज्यादा शहरों से मिले सैंपल के आधार पर निकाला है.

वेलुमणि के मुताबिक जिन शहरों में कोरोना के ज्यादा मामले आए हैं, वहां से एंटीबॉडी पॉजिटिव के भी ज्यादा मामले मिले हैं. मुंबई में लिये गये सैंपल में 27 फीसदी लोग एंटीबॉडी पॉजिटिव पाए गए, नई दिल्ली में 34 फीसदी, पटना में 18 फीसदी पाए गए. वहीं बैंगलुरू में 15 फीसदी, हैदराबाद में 21 फीसदी, चेन्नई में 30 फीसदी, कोलकाता में 20 फीसदी और अहमदाबाद में 18 फीसदी लोगों में कोरोना के एंटीबॉडी मिले हैं.

वेलुमणि के मुताबिक इस डेटा की कुछ सीमाएं हैं, जैसे कि डेटा तैयार किये जाते वक्त सैंपल की आयु वर्ग, लिंग और व्यवसाय के आधार पर पहचान नहीं की गई. उन्होने ये भी स्पष्ट किया कि उत्तर भारतीय शहरों से उन्हें कम सैंपल मिले हैं. एंटीबॉडी टेस्ट पूरी तरह से फुल प्रूफ नहीं है. इसमें 5 से 10 फीसदी तक गलत नतीजे भी आ सकते हैं.

इन दिनों कई कॉरपोरेट संस्थान जो लॉकडाउन के बाद अपना कामकाज शुरू कर रहे हैं, वो अपने कर्मचारियों का एंटीबॉडी टेस्ट करवा रहे हैं. ये टेस्ट स्वैब टेस्ट के मुकाबले काफी सस्ता है और इसके नतीजे भी चंद घंटो में मिल जाते हैं.

हालांकि इसे स्वैब टेस्ट का विक्लप नहीं माना जा सकता. इस टेस्ट में स्वैब के बदले खून का सैंपल लिया जाता है. प्लाजमा थेरेपी में एंटीबॉडी टेस्ट को खासा मददगार माना गया है. कोरोना से ठीक होने वाले जिस शख्स में अच्छी तादाद में एंटीबॉडी होते हैं, वो प्लाजमा दान करके कोरोना से गंभीर रूप से प्रभावित मरीज की जान बचा सकता है.

यह भी पढ़ें.

जब राज्यसभा में हुआ ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह का एक दूसरे से आमना-सामना

LAC पर चीन के खिलाफ भारत की चुनौती को है अमेरिका का मजबूत समर्थन हासिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget