एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: शैलजा बोलीं- एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव, सीएम का चेहरा कोई मुद्दा नहीं

शैलजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद स्थिति बदली है, कांग्रेस के संबंध में उन्होंने कहा कि पार्टी ने कोई लक्ष्य नहीं रखा है. उन्होंने कहा कि हम तेजी से आगे बढ़ते हुए विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे.

चंडीगढ़: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने शनिवार को कहा कि पार्टी राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेगी. उन्होंने कहा कि टिकटों का आवंटन जल्द किया जायेगा. उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में युवाओं और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखा जाएगा. पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख का प्रभार औपचारिक रूप से संभालने के बाद शैलजा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘चुनाव नजदीक है. हमें चुनावी मैदान में एक साथ मिलकर उतरने की जरूरत है. समय की कमी के कारण हमारी चुनौतियां बढ़ गई है. हम तेजी से आगे बढ़ते हुए विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे.

प्रभार संभालने के दौरान किरण चौधरी और अशोक तंवर की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर शैलजा ने कहा, ‘‘सभी पार्टी का हिस्सा हैं और आने वाले दिनों में हम मिलकर काम करेंगे.’’ आगामी विधानसभा चुनाव से पहले किसी भी राजनीतिक संगठन के साथ गठबंधन करने से उन्होंने इनकार किया. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के उस नारे के बारे में पूछे जाने पर जिसमें उन्होंने दावा किया है कि राज्य की कुल 90 सीटों में से भाजपा को 75 सीटों से अधिक मिलेगी, कांग्रेस नेता ने कहा कि वह हमेशा दुष्प्रचार में लिप्त रहे है.

कांग्रेस के संबंध में उन्होंने कहा कि पार्टी ने कोई लक्ष्य नहीं रखा है. शैलजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद स्थिति बदली है. उन्होंने दावा किया, ‘‘हमारी अर्थव्यवस्था की स्थिति काफी खराब है और इसका समाज के हर वर्ग पर प्रभाव पड़ा है...युवाओं की नौकरियां जा रही है.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस आर्थिक मंदी, राजनीतिक बदले की भावना, भ्रष्टाचार और मुद्रास्फीति सहित कई मुद्दों पर चुनाव मैदान में उतरेगी.

मुख्यमंत्री के चेहरे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अब यह कोई मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने चुनावों में कभी भी मुख्यमंत्री चेहरे के साथ उम्मीदवार नहीं उतारा है. यह कोई मुद्दा नहीं है और यह केवल मीडिया द्वारा गढ़ा गया है.’’

शैलजा ने कहा कि देशभक्ति के मुद्दे पर लोगों को गुमराह करके भाजपा ने 2014 का विधानसभा जीता था. उन्होंने कहा, ‘‘वे केवल महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए लोगों को गुमराह करते हैं.’’ उन्होंने कहा कि नया मोटर वाहन अधिनियम एक ‘‘मजाक’’ बन गया है. यह स्पष्ट नहीं है कि वे यातायात उल्लंघनों पर नियंत्रण करना चाहते हैं या पैसा इकट्टा करना चाहते है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल ने संभाला मोर्चा, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
LIVE: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल ने संभाला मोर्चा, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget