एक्सप्लोरर

कर्नाटकः सीएम कुमारस्वामी कल लेंगे शपथ, डिप्टी सीएम होंगे कांग्रेस के जी परमेश्वर

कर्नाटक विधानसभा में स्पीकर का पद कांग्रेस के नेता को सौंपा जाएगा और डिप्टी स्पीकर का पद जेडीएस को मिलेगा. कर्नाटक की कुमारस्वामी की कैबिनेट में कुल 34 मंत्री होंगे जिसमें में 22 मंत्री पद कांग्रेस को मिलेंगे.

नई दिल्लीः कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी कल सीएम पद की शपथ लेंगे. इसी के साथ कल उप-मुख्यमंत्री के पद पर कांग्रेस के जी परमेश्वर शपथ लेंगे. जी परमेश्वर कर्नाटक के बड़े दलित नेता हैं.

कर्नाटक विधानसभा में स्पीकर का पद कांग्रेस के नेता को सौंपा जाएगा और डिप्टी स्पीकर का पद जेडीएस को मिलेगा. कर्नाटक की कुमारस्वामी की कैबिनेट में कुल 34 मंत्री होंगे जिसमें में 22 मंत्री पद कांग्रेस को मिलेंगे और 12 कैबिनेट मंत्री के पद जेडीएस के खाते में जाएंगे जिसमें सीएम कुमारस्वामी भी शामिल हैं. किस मंत्री को कौनसा मंत्रालय दिया जाएगा और पोर्टफोलियो का आवंटन कल फ्लोर टेस्ट के बाद होगा. कांग्रेस के नेता के सी वेणुगोपाल ने ये जानकारी दी.

माना जा रहा था कि कांग्रेस कोटे से किसी नेता को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा और इसके लिए जी परमेश्वर सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. इस बीच ऐसी अटकलें भी थीं कि कांग्रेस अपने दो नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाना चाहती है, लेकिन जेडीएस इसके लिए तैयार नहीं है.

वहीं कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने आज स्वीकार किया कि अगले पांच साल कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार चलाना उनके लिए ‘बड़ी चुनौती’ रहेगी. कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे कुमारस्वामी ने कहा , ‘मेरी जिंदगी की यह बड़ी चुनौती है. मैं यह अपेक्षा नहीं कर रहा कि मैं आसानी से मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाऊंगा.’ आदि शंकराचार्य द्वारा पहला मठ स्थापित करने वाले स्थल श्रृंगेरी पहुंचे कुमारस्वामी ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि देवी शारदाम्बे और जगदगुरू की कृपा से चीजें सुचारू रूप से चलेंगी. वहीं बीजेपी के कल ब्लैक डे मनाने की बात पर कुमारस्वामी ने कहा कि बीजेपी कुछ भी कर सकती है और ब्लैक डे-व्हाइट डे कुछ भी मना सकती है.

शपथ ग्रहण समारेाह के आधिकारिक निमंत्रण से संकेत मिलते हैं कि कुमारस्वामी के अलावा कुछ अन्य कल शपथ ले सकते हैं. इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री के अलावा मंत्रिपरिषद भी शपथ लेगी. इससे पहले खबरें थीं कि कल केवल कुमारस्वामी शपथ लेंगे जबकि बाकी के सदस्य गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन के बाद शपथ लेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: खरगे आज फिर सांसदों को कराएंगे लंच, समाजवादी पार्टी शामिल होगी या नहीं? आया अपडेट
Live: खरगे आज फिर सांसदों को कराएंगे लंच, समाजवादी पार्टी शामिल होगी या नहीं? आया अपडेट
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
'वो मोदी से प्यार...', 5 लाख करोड़ के लीकेज की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने किसके लिए कहा?
'वो मोदी से प्यार...', 5 लाख करोड़ के लीकेज की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने किसके लिए कहा?
हिरासत में लिए जा रहे CJP कार्यकर्ता? अभिजीत दीपके बोले- 'आप जितने ज्यादा...'
हिरासत में लिए जा रहे CJP कार्यकर्ता? अभिजीत दीपके बोले- 'आप जितने ज्यादा...'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
Embed widget