एक्सप्लोरर

आम आदमी पार्टी में कटप्पा, शिवगामी और किम जोंग की एंट्री के मायने क्या हैं?

कवि विश्वास ने अपनी बातों में कटप्पा, माहिष्मति, शिवगामी देवी और किम जोंग का जिक्र किया है. लेकिन इन उपमाओं के जरिए वह किस पर हमला करने की कोशिश कर रहे थे?

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के बागी नेता कुमार विश्वास ने पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष गोपाल राय पर पलटवार करते हुए चेताया कि उन्हें उकसाया नहीं जाए. गौरतलब है कि गोपाल राय ने विश्वास पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों के बाद अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार गिराने की साजिशों के ‘केंद्र’ में होने का आरोप लगाया था. विश्वास ने राय के आरोप खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने जो भी आरोप लगाए, उससे तो पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया.

कवि और नेता विश्वास ने अपने खिलाफ साजिश करने वालों पर कटाक्ष करते हुए उनकी तुलना सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ की अहम किरदार शिवगामी देवी से की. उन्होंने पत्रकारों को बताया, ‘राय सात महीने की अपनी कुंभकरणी नींद से जागे हैं. पार्टी ने भी उनके आरोपों से पल्ला झाड़ लिया है. दरअसल, इस ‘माहिष्मति’ की शिवगामी देवी कोई और है.’ विश्वास ने कहा कि उन्होंने बाबरपुर विधानसभा सीट पर राय के लिए प्रचार किया था और उन्हें जीतने में मदद की थी.

आम आदमी पार्टी में कटप्पा, शिवगामी और किम जोंग की एंट्री के मायने क्या हैं?

उन्होंने कहा कि राय अब ‘आप’ के राज्यसभा उम्मीदवार सुशील गुप्ता को अपने चुनाव क्षेत्र में ले जा सकते हैं. विश्वास ने राय का मजाक उड़ाते हुए कहा कि गुप्ता की मदद से तो वह प्रधानमंत्री भी बन सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘असल में किम जोंग-उन हर किसी को मुश्किल में डाल रहा है. वह (राय) संयुक्त राष्ट्र के महासचिव भी बन सकते हैं. उन्होंने अब कई चीजें पा ली हैं और उन्हें उनका आनंद लेना चाहिए.’

kejriwal

किसको कटप्पा और शिवगामी कहा जा रहा है? कवि विश्वास ने अपनी बातों में कटप्पा, माहिष्मति, शिवगामी देवी और किम जोंग का जिक्र किया है. लेकिन इन उपमाओं के जरिए वह किस पर हमला करने की कोशिश कर रहे थे? क्या वह केजरीवाल को तानाशाह बता रहे थे? सोशल मीडिया में इसको लेकर कई तरीके की बातें की जा रही हैं. ट्विटर से लेकर फेसबुक तक पर लोग इस पर चर्चा कर रहे हैं.

गोपाल राय के आरोप पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय का दावा है कि कुमार विश्वास और आप से निलंबित कपिल मिश्रा केजरीवाल की सरकार गिराने का षड्यंत्र रच रहे थे और उनकी ‘नकारात्मक सोच’ आप के लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती थी. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में गोपाल राय ने कहा है, ''कुमार विश्वास ने दिल्ली में तख़्तापलट की कोशिश की थी. अब तक पार्टी चुप थी क्योंकि उन्होंने ऐसा ना होने का वादा किया था, लेकिन अब राज्यसभा टिकट न मिलने का बाद माहौल ऐसा बनाया जा रहा है जैसे पार्टी ही गुनहगार हो.'' उन्होंने आगे कहा, '' पार्टी ने कुमार को कोई सज़ा नहीं दी बल्कि केवल राज्यसभा का टिकट नहीं दिया, क्योंकि उनकी नकारात्मक सोच पार्टी के लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती थी.''

आम आदमी पार्टी में कटप्पा, शिवगामी और किम जोंग की एंट्री के मायने क्या हैं?

माकन ने कहा: आप भाजपा की ‘बी टीम’ दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने आम आदमी पार्टी को ‘भाजपा की बी टीम’ करार दिया और दावा किया कि एन डी गुप्ता को एक केंद्रीय मंत्री से उनकी ‘नजदीकियों’ की वजह से पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिये अपने तीन प्रत्याशियों में से एक के तौर पर नामित किया. माकन ने आरोप लगाया कि ‘आप’ भाजपा के समर्थन से एन डी गुप्ता को राज्यसभा भेज रही है. उन्होंने कहा, ‘गुप्ता का एक केंद्रीय मंत्री के साथ वर्षों पुराना संबंध है. मोदी और केजरीवाल के बीच मैच फिक्सिंग है. इसलिये, आप नेताओं के खिलाफ विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों द्वारा दायर मामलों में कुछ भी अपेक्षा नहीं करें.’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘आप, भाजपा की बी टीम है.’

क्या है इस घमासान की वजह? आप ने हा ही में दिल्ली की तीन राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी और पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास का पत्ता काट दिया था. पहली बार राज्यसभा में एंट्री करने जा रही आप ने संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया था, जिसे लेकर राजनीतिक क्षेत्र में काफी आलोचना हुई थी और टिकट में मोटी रकम के लेन-देन के आरोप लगाए गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
शिवसागर में महाअष्टमी पर मुस्लिम दौलाह परिवार को दिया गया प्रसाद, 293 साल पुरानी परंपरा कायम
शिवसागर में महाअष्टमी पर मुस्लिम दौलाह परिवार को दिया गया प्रसाद, 293 साल पुरानी परंपरा कायम
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget