एक्सप्लोरर

कोरोना: रामायण के जरिए कुमार विश्वास ने साधा केजरीवाल पर निशाना, कहा- 'बौनी सोच के छोटे लोग'

दिल्ली में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बाद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली के लोगों के इलाज का आदेश दिया था.कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल अपनी सियासी दुकान चलाने के लिए संघीय ढांचे को चोट पहुंचा रहे हैं.

दिल्ली में सिर्फ दिल्ली के ही कोरोनावायरस संक्रमितों के इलाज के फैसले के बाद से ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हर किसी के निशाने पर हैं. विपक्षी दलों के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता और आम जनता तक ने उनके इस फैसले पर सवाल उठाया है. एक वक्त आम आदमी पार्टी में केजरीवाल के साथी रहे कवि कुमार विश्वास ने एक बार फिर केजरीवाल को अपने निशाने पर लिया है.

केजरीवाल सरकार ने 2 दिन पहले ही फैसला किया था कि राजधानी के अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली के ही मरीजों का इलाज होगा. केजरीवाल ने कहा था कि केंद्र सरकार के अस्पतालों में ही बाहर वाले इलाज करा सकेंगे. केजरीवाल का ये फैसला लोगों को रास नहीं आया.

रामायण की क्लिप पोस्ट कर दिया संदेश

कुमार विश्वास ने अपने फेसबुक पेज पर प्रसिद्ध टीवी सीरियल रामायण की एक क्लिप शेयर कर केजरीवाल सरकार और उनके समर्थकों को संदेश दिया. ये क्लिप लक्ष्मण के घायल होने के बाद उनके इलाज के लिए लाए गए लंका के वैद्य से जुड़ी है, जिसमें उनको वैद्य धर्म का पालन करने के बारे में बताया जाता है.

विश्वास ने इसका हवाला देते हुए लिखा, “अल्पसंख्यक वोट बैंक को टोपी और इफ़्तार से और बहुसंख्यक वोट बैंक को “हनुमान-भक्त” होने की चुनावी नौटंकी करके साधते रहे वे लोग जो अपनी खांसी तक का इलाज दिल्ली वालों के टैक्स के पैसे से बेंगलुरु में कराते रहे हैं, उन्हें और उनके पालित चिंटुओं को यह वीडियो ज़रूर देखना चाहिए जो बताता है कि डाक्टर (वैद्य) व अस्पताल (आरोग्यशाला) तो अपने शत्रु तक में अंतर नहीं करते, हम और आप तो फिर भी एक ही देश के नागरिक हैं”

'सियासी दुकान की खातिर संघीय ढांचे को चोट'

कुमार विश्वास ने साथ ही आरोप लगाया कि कुछ ऐसे लोग हैं जो अपनी सियासी दुकान चलाने के लिए देश के संघीय ढांचे को चोट पहुंचाने से भी नहीं चूकते.

विश्वास ने लिखा, “कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा भारत एक है ! लेकिन कुछ बौनी सोच के छोटे लोग हैं जो अपने-अपने प्रदेशों में चालू उनकी अधिकारहीन सियासी दुकानों के कारण सदा से यह चाहते हैं कि उस राज्य में संघीय ढाँचे के विपरीत पृथकतावादी सोच पैदा होती रहे ! ताकि उनकी चुनावी जीत उन्हें मिलती रहे, देश की संप्रभुता पर चोट लगे तो लग जाए”

LG ने पलटा केजरीवाल का फैसला

इससे पहले रविवार को दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के इस फैसले को पलट दिया था. उन्होंने आदेश दिया कि दिल्ली में हर मरीज का इलाज होगा, चाहे वो दिल्ली से बाहर का भी हो. साथ ही उन्होंने दिल्ली सरकार के उस फैसले पर भी रोक लगा दी, जिसमें सिर्फ कोरोना के लक्षण वाले मरीजों का ही टेस्ट करने का आदेश अस्पतालों और टेस्टिंग लैब को दिया गया था.

इसके जवाब में सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि उप-राज्यपाल के आदेश ने दिल्ली के लिए बहुत बड़ी समस्या और चुनौती पैदा कर दी है. केजरीवाल ने कहा कि देशभर से आने वाले लोगों के लिए करोना महामारी के दौरान इलाज का इंतज़ाम करना बड़ी चुनौती है लेकिन वो सबके इलाज का इंतज़ाम करने की कोशिश करेंगे.

ये भी पढ़ें

CM केजरीवाल का फैसला LG ने पलट दिया, देखिए क्या है पूरा मामला

केजरीवाल की तबीयत खराब, आदेश गुप्ता-कुमार विश्वास समेत कई नेताओं ने जल्द ठीक होने की कामना की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget