एक्सप्लोरर

'नाना और मां के सबक से...', पीएम मोदी पर पाकिस्तानी मंत्री बिलावल भुट्टो के विवादित बयान पर भड़के कुमार विश्वास

Kumar Vishwas: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने UNSC में पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके चलते सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

Kumar Vishwas On Bilawal Bhutto: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी को पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी करना भारी पड़ गया है. सोशल मीडिया पर लोग अब बिलावल को ट्रोल कर रहे हैं. पीएम मोदी पर बिलावल की विवादित टिप्पणी पर कवि कुमार विश्वास भड़क गए हैं. उन्होंने बिलावल को कड़ी फटकार लगाई है. 

कुमार विश्वास ने बिलावल पर निशाना साधते हुए कहा, इसने अपने नाना और अपनी मां से भी कुछ नहीं सीखा. कुमार विश्वास ने अपने ट्वीट में लिखा, "नाना और मां के सबक़ से चैन नहीं पड़ा चम्पक? क्यूं ख़ामख़ा भरी जवानी में घरवालों से मिलने जाना चाह रहा है बच्चे?" बता दें कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने UNSC में पीएम मोदी को गुजरात का कसाई कहा था. 

सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

बिलावल भुट्टो के इस बयान की कड़ी निंदा की जा रही है. सोशल मीडिया पर विमल त्यागी नाम के यूजर ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए लिखा, "ये लातों के भूत हैं." एक अन्य यूजर दुर्गेश दुबे ने लिखा, "फिर से सिखाना पड़ेगा, बाप बाप होता है बेटा बेटा होता है." प्रशांत कुमार साहू ने लिखा, "भुट्टो का लालन-पालन सही से नहीं हुआ है."

 

 

 

ये पाकिस्तान की बौखलाहट- भारत

बिलावल के बयान को भारत ने पाकिस्तान की बौखलाहट बताया. भारत ने कहा, "हमने UN में 26/11 पर पाकिस्तान को एक्सपोज किया तो वो बौखला गया. मुंबई हमले में कई लोगों की जान बचाने वाली स्टाफ नर्स अंजली कुलथे और विदेश मंत्री एस जयशंकर के तीखे हमले के बाद पाकिस्तान परेशान है." भारत सरकार की तरफ से आगे कहा गया, "आतंकी हाफिज सईद और लखवी अब तक पाकिस्तान में आजाद घूम रहे हैं, पाकिस्तान मुंबई हमले के मामले में अब तक कुछ भी नहीं कर पाया है. इसीलिए बौखलाहट में पाकिस्तानी विदेश मंत्री की तरफ से ये बयान आया है."

जयशंकर ने खोली पाकिस्तान की पोल

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई. जयशंकर ने कहा था, "पाकिस्तान को पूरी दुनिया आतंकवाद के एपिसेंटर के तौर पर देखती है." उन्होंने कहा, "मुझे करीब एक दशक पुराना वाकया याद आ रहा है, जब अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पाकिस्तान के दौरे पर थीं. उस वक्त क्लिंटन ने अपने भाषण में कहा था कि आप अपने घर के बैकयार्ड में सिर्फ यह सोचकर सांप नहीं रख सकते कि वे सिर्फ आपके पड़ोसी को काटेंगे. वे उन लोगों को भी काटेंगे, जिन्होंने उन्हें पाल रखा है." 

ये भी पढ़ें-Modi-Putin Phone Talk: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को किया फोन, जानें क्या कुछ हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget