एक्सप्लोरर

Karnataka: सतीश जारकीहोली के बयान पर कर्नाटक में बवाल, सीएम बसवराज बोम्मई बोले, क्यों खामोश हैं राहुल गांधी?

कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई ने हैरानी जताते हुए पूछा कि राहुल गांधी और सिद्धरमैया सहित कांग्रेस के नेता इस बयान पर खामोश क्यों हैं. उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस उनके बयान का समर्थन करती है.

Karnataka Congress Leader: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश कमेटी (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली के उस बयान की मंगलवार को निंदा की जिसमें उन्होंने (जरकीहोली ने) कहा था कि हिंदू शब्द की उत्पत्ति ईरान से हुई है और इसका मतलब अश्लील और अपमानजनक होता है. 

बोम्मई ने शहर में अपने कार्यक्रमों के बाद उडुपी हेलीपैड पर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को जारकीहोली के बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जारकीहोली के बयान की सभी लोगों द्वारा निंदा किये जाने की जरूरत है.  

'क्यों चुप है राहुल गांधी?'
बोम्मई ने हैरानगी जताते हुए कहा कि राहुल गांधी और सिद्धरमैया सहित कांग्रेस के नेता इस बयान पर खामोश क्यों हैं. उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्या कांग्रेस उनके (जारकीहोली के) बयान का समर्थन करती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जारकीहोली की टिप्पणी अकस्मात नहीं है और यह अल्पसंख्यक समुदायों का वोट हासिल करने के उद्देश्य से की गई है. 

उन्होंने आरोप लगाया कि जारकीहोली के पास हिंदू धर्म के बारे में अधूरा ज्ञान है और वह गहन अध्ययन किये बिना बयान दे रहे हैं, जो इस धर्म में आस्था रखने वाले लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा. 

'क्या बोले थे जारकीहोली?'
केपीसीस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने बेलगावी स्थित निप्पनी में रविवार को एक रैली में कहा था कि ‘हिंदू’ शब्द की उत्पत्ति ईरान से हुई है और यह शब्द ईरान, इराक, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान से संबद्ध है. उन्होंने कहा था कि इस शब्द का मूल अर्थ अश्लील और अपमानजनक है. हालांकि कांग्रेस ने उनके इस बयान से किनारा कर लिया है. कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि सतीश का बयान उनकी निजी राय है न कि पार्टी का बयान है और पार्टी ने उनसे उनके बयान पर स्पष्टीकरण मांगा है.

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण से कैसे आती हैं समुद्र में लहरें, मन में क्यों उठता है ज्वार-भाटा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'
CJP के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'
Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget