एक्सप्लोरर

नेपाल के राजनीतिक संकट के बीच भारत आएंगे पीएम केपी ओली, तारीख तय

नेपाल के विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक केपी शर्मा ओली की भारत यात्रा की तारीख लगभग तय हो गई है. कहा जा रहा है कि केपी ओली 4 जनवरी को भारत की यात्रा कर सकते हैं.

नई दिल्ली: नेपाल में पिछले काफी वक्त से राजनीति संकट देखने को मिल रहा है. इस बीच भारत और नेपाल के बीच रिश्ते एक बार फिर पटरी पर आ सकते हैं. वहीं भारत-नेपाल के रिश्तों को मजबूती देने के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली भारत आएंगे. माना जा रहा है कि केपी ओली नए साल के मौके पर भारत की यात्रा कर सकते हैं.

नेपाल के विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक केपी शर्मा ओली की भारत यात्रा की तारीख लगभग तय हो गई है. कहा जा रहा है कि केपी ओली 4 जनवरी को भारत की यात्रा कर सकते हैं. वहीं केपी ओली से पहले नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली इस यात्रा की तैयारी के लिए भारत आएंगे. इससे पहले भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने पिछले महीने ही नेपाल का दौरा किया था. उस यात्रा के बाद नेपाल और भारत की उच्च-स्तरीय यात्रा के लिए रास्ता खोला गया.

मध्यावधि चुनावों की घोषणा

वहीं नेपाल के राष्ट्रपति कार्यालय ने सूचित किया है कि नेपाल की वर्तमान सरकार अस्थायी प्रकृति की है. सूत्रों ने कहा कि नेपाल में जारी राजनीतिक संकट के कारण विदेश यात्राओं के दौरान किसी भी दूरगामी मुद्दों पर कोई समझौता नहीं होगा. बता दें कि नेपाल में राजनीतिक संकट देखा जा रहा है. हाल ही में नेपाल के राष्ट्रपति विद्या भंडारी ने प्रधानमंत्री ओली की अनुशंसा पर प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया था और मध्यावधि चुनावों की घोषणा कर दी थी.

वहीं भारत ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के संसद को अचानक भंग करने और नए सिरे से चुनाव कराने के फैसले को पड़ोसी देश का आंतरिक मामला करार दिया है. नेपाल में जारी राजनीतिक घटनाक्रम पर सतर्क प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने कहा कि वह पड़ोसी देश और वहां के लोगों का शांति, समृद्धि और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने में समर्थन करना जारी रखेगा. यह नेपाल का आंतरिक मामला है और उसे अपनी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत फैसला लेना है.

यह भी पढ़ें: नेपाल: सरकार गठन को लेकर दो नेताओं की लड़ाई का फायदा उठाने की फिराक में चालबाज चीन, ऐसे कर रहा साजिश नेपाल की संसद भंग: पीएम ओली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 25 दिसंबर को सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget