एक्सप्लोरर

'मुझे फंसाया जा रहा, रेप-हत्या मामले में एक IPS शामिल', RG कर केस के दोषी ने जज के सामने किया बड़ा दावा

Doctor Rape Murder Case: सियालदह कोर्ट सोमवार को संजय रॉय को सजा सुनाएगी. सुनवाई के दौरान संजय रॉय ने जज से कहा कि वह निर्दोष है. इस मामले की सुनवाई 9 जनवरी को पूरी हो गई थी.

RG Kar Rape Case Verdict: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर के साथ रेप और फिर हत्या के मामले में संजय रॉय को सियालदह कोर्ट ने दोषी करार दिया. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने कहा कि सोमवार (20 जनवरी 2025) को इस मामले में सजा सुनाई जाएगी.

'रेप-हत्या मामले में एक IPS शामिल'

इस मामले की सुनवाई के दौरान संजय रॉय ने कहा कि वह निर्दोष है. उसने जज से कहा, "मुझे झूठे मामले में फंसाया गया है. मैंने ऐसा नहीं किया है, जिन्होंने ये किया है, उन्हें छोड़ा जा रहा है. इसमें एक IPS अधिकारी शामिल है." संजय रॉय ने कहा, "मैं हमेशा अपने गले में रुद्राक्ष की चेन पहनता हूं. अगर मैंने अपराध किया होता तो मेरी चेन घटनास्थल पर ही टूट गई होती. मैं यह अपराध नहीं कर सकता."

कोर्ट ने कहा कि आरोपी के खिलाफ BNS  धारा 64,66, 103/1 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी के खिलाफ शिकायत है कि वह आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल गया और सेमिनार रूम में जाकर वहां आराम कर रही महिला डॉक्टर पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी. 

सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा

इस मामले में अब राजनीति प्रतिक्रियाएं भी आने लगी है. केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने सियालदह कोर्ट के फैसले पर कहा, "जांच उपलब्ध सबूतों पर निर्भर करती है. जितने सबूत मिले हैं उसके आधार पर संजय रॉय को दोषी ठहराया गया है. 5 दिनों तक कोलकाता पुलिस ने इस मामले की जांच की थी... जो सवाल पीड़ित परिवार ने उठाया है वो जायज है... मुझे लगता है कि पीड़िता ने कुछ जान लिया था, जो अगर सामने आ जाता तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को समस्या हो सकती थी. इस मामले को लेकर और सलाइन मामले को लेकर हम 20 तारीख को शास्त्री भवन के सामने अपना आंदोलन करेंगे."

सीपीएम नेता वृंदा करात ने कहा, "संजय रॉय दोषी है ये तो पूरी दुनिया जानती है, लेकिन संजय रॉय के पीछे जो शक्तियां हैं, वो कौन है? दोषी सरकार है, प्रिंसिपल है और पूरे प्रशासन का तंत्र है जिसके कारण इस प्रकार की घटना घटी."

टीएमसी ने राज्य पुलिस की तारीफ की

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कोर्ट के फैसले पर कहा बंगाल पुलिस की तारीफ की. उन्होंने कहा, "आरजी कर मामले में कोलकाता पुलिस ने 24 घंटे के अंदर संजय रॉय की गिरफ्तारी की थी. इससे यह साबित हो गया है कि कोलकाता पुलिस की कार्रवाई ठीक थी. सीबीआई जांच की मांग करने वाले आज कह रहे हैं कि वह उनकी जांच से संतुष्ट नहीं हैं."

ये भी पढ़ें: 'अपराध में और भी लोग शामिल', आरजी कर मामले में कोर्ट के फैसले से पहले बोले पीड़िता के पिता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget