एक्सप्लोरर

Kolkata Rape Murder case: क्या सबूतों की मिटाने की...', अमित मालवीय ने शेयर किया अस्पताल का वीडियो

Kolkata rape-murder case : बीजेपी के आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथ लिया.

Kolkata Rape-Murder Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर ममता सरकार पर सवाल उठ रहे हैं. हाल में ही अस्पताल में हुई तोड़फोड़ और मरम्मत के काम को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं. बंगाल सरकार पर आरोप लगाया जा रहा है कि वो इस मामले में सबूतों को नष्ट करने की कोशिश कर रही है. 

इसी बीच बीजेपी के आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने आशंका जताई है कि अस्पताल में सबूतों से छेड़छाड़ की गई. इसके अलावा उन्होंने कई बड़े सवाल भी उठाए हैं. 

अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

बीजेपी के आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में पुलिस वाले समेत कई लोगों की भीड़ नजर आ रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा उन्होंने लिखा, 'बलात्कार और हत्या की शिकार पीजीटी महिला डॉक्टर का शव मिलने के तुरंत बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार कक्ष से चौंकाने वाला फुटेज.  घटनास्थल (पीओ) में इतने सारे डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों, अस्पताल के कर्मचारियों और बाहरी लोग मौजूद हैं. इस वजह से क्राइम सीन पूरी तरह से बर्बाद हो गया था.' अमित मालवीय ने वीडियो में नजर आ रहे कई लोगों के नाम भी बताए. 

अमित मालवीय ने बताए कुछ नाम

उन्होंने लिखा, ‘वीडियो में इन लोगों को देखा जा सकता है- 1. आरजी कर चौकी के ऑफिसर इन चार्ज संजीव चट्टोपाध्याय, 2. ग्रीन हाफ शर्ट में वकील शांतनु डे, वो वहां क्या कर रहे थे? 3. पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के पीए प्रसून चट्टोपाध्याय (मैरून शर्ट में) और 4. फोरेंसिक डिमॉन्स्ट्रेटर देबाशीष शोम.’

अमित मालवीय ने उठाए सवाल 

अपने पोस्ट में उन्होंने तीन बड़े सवाल उठाए हैं. उन्होंने लिखा, '1. जब कोलकाता पुलिस वहां मौजूद थी, तो उन्होंने भीड़ को क्राइम सीन पर आने से क्यों नहीं रोका. क्या वो सबूत को नष्ट करना चाहते थे.' 2.अस्पताल परिसर में बाहरी लोगों को किसने बुलाया? 3.कोलकाता पुलिस ने मृतक के माता-पिता को घटनास्थल पर जाने की इजाजत नहीं दी, फिर बाहरी लोगों को क्यों घुसने दिया?

ममता सरकार पर साधा निशाना

अमित ने आगे लिखा, 'इससे ममता बनर्जी सरकार की मंशा और अपराध को छुपाने की उनकी सोची-समझी कोशिशों पर कई सवाल खड़े होते हैं. कोलकाता पुलिस आयुक्त द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान इस गंभीर अपराध को और बढ़ाते हैं. सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई की विशेष पीठ के समक्ष दलील पेश करते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था, "हमारी जांच अपने आप में एक चुनौती है क्योंकि पीओ बदल दिया गया था!' अब हम जानते हैं कि उनका क्या मतलब था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शांति की राह पर नॉर्थ-ईस्ट, 1-2 राज्यों को छोड़कर हट जाएगा AFSPA, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा एलान
शांति की राह पर नॉर्थ-ईस्ट, 1-2 राज्यों को छोड़कर हट जाएगा AFSPA, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा एलान
NEET 2026: फिर से होगी NEET की परीक्षा! NTA के सर्कुलर पर क्या बोली सरकार?
फिर से होगी NEET की परीक्षा! NTA के सर्कुलर पर क्या बोली सरकार?
RBI का नया मैसेज आया है, अपडेट नहीं की अपनी जानकारी तो खाते से हाथ धो बैठेंगे! जानिए सरकार का क्या है कहना
RBI का नया मैसेज आया है, अपडेट नहीं की अपनी जानकारी तो खाते से हाथ धो बैठेंगे! जानें क्या बोली सरकार
तीन समन और हाई कोर्ट के निर्देश के बाद CID ऑफिस पहुंचे अभिषेक बनर्जी, हस्ताक्षर जालसाजी मामले में हुई पूछताछ
तीन समन और हाई कोर्ट के निर्देश के बाद CID ऑफिस पहुंचे अभिषेक बनर्जी, हस्ताक्षर जालसाजी मामले में हुई पूछताछ

वीडियोज

sansani : जिम संचालक के LIVE मर्डर की 'खूनी पिक्चर' ! | Crime News
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: करोड़ों का चढ़ावा 'गोरख धंधा' बन गया है?
Mahadev & Sons: Mahadev का मौन या गहरा राज? अपनों के बीच शुरू हुई जंग से बिखरा पूरा परिवार
Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs
बॉलीवुड न्यूज़: 'अल्फा' टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा: शाहरुख, सलमान और शरवरी के फैंस ने खोला मोर्चा (11.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
Embed widget