एक्सप्लोरर

मणिपुर: CM के भाई को किडनैपर्स ने 'टॉय गन' दिखा किया किडनैप, कोलकाता पुलिस ने दबोचा

मणिपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति कैसी है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के भाई भी सुरक्षित नहीं है. दरअसल, यहां मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के भाई तोंगब्राम लुखोई सिंह का अपहरण कर लिया गया. हालांकि, उन्हें कुछ घंटे में ही छुड़ा लिया गया.

कोलकाता: उत्तर पूर्व के राज्य मणिपुर में कानून व्यवस्था का हाल बेहाल है. यहां के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के भाई तोंगब्राम लुखोई सिंह का बदमाशों ने उनके घर में घुसकर अपहरण कर लिया. पुलिस ने हालांकि कुछ ही घंटे में उन्हें मुक्त करा लिया और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें से दो मणिपुर के रहने वाले हैं. लेकिन इससे राज्य की बदहाल कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है. यहां ये दिलचस्प है कि किडनैपर्स ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर सीएम के भाई को किडनैप किया था.

पुलिस ने शनिवार को बताया शुक्रवार को पांच लोग खिलौने वाली बंदूक लेकर यहां न्यू टाऊन इलाके में सिंह के किराये के मकान में घुस गये और उन्हें व उनके एक सहयोगी को वहां से अगवा कर लिया. बाद में आरोपियों ने सिंह की पत्नी को फोन किया और 15 लाख रूपये की फिरौती मांगी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार सिंह की पत्नी की शिकायत पर पुलिस हरकत में आयी. उसने शुक्रवार शाम को ही दोनों को मुक्त कराया और मध्य कोलकाता के बनियापुकुर से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पांच आरोपियों में दो मणिपुर के, दो कोलकाता के और एक पंजाब के हैं. पुलिस को बेनियापुकुर में आरोपियों के ठिकाने पर छापे के दौरान उनके पास से दो वाहन और तीन खिलौने वाली बंदूक और दो लाख रूपये नकद मिले.

पुलिस अधिकारी ने कहा , ‘‘यह पैसे के लिए अपहरण कांड जान पड़ता है. आरोपी मणिपुर के किसी व्यक्ति के लिये काम कर रहे थे. इसी व्यक्ति ने पूरी साजिश रची थी.’’ पुलिस पांचों से पूछताछ कर रही है. अधिकारी ने कहा कि कोलकाता के दो आरोपियों का पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. अधिकारी के अनुसार मणिपुर पुलिस को इस घटना के बारे में बता दिया गया है और जांच में उसकी सहायता मांगी गयी है.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली का मूड: काम में मोदी पर भारी केजरीवाल, कांटे की हो सकती है लड़ाई- सर्वे कानपुर: पीएम की अध्यक्षता में हुई गंगा काउंसिल की बैठक, स्टीमर में बैठकर लिया सफाई का जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget