एक्सप्लोरर

कोलकाता में एलएलबी छात्रा के गैंगरेप का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सीबीआई निगरानी में जांच की मांग

याचिका में पीड़िता के बारे में तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा के अपमानजनक बयानों का भी उल्लेख किया गया है. 

कोलकाता में एलएलबी छात्रा के गैंगरेप के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. सुप्रीम कोर्ट के वकील सत्यम सिंह ने सोमवार (30 जून, 2025) को याचिका दाखिल कर कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की है.

याचिका में कहा गया है कि तय समय सीमा में जांच की जाए. पीड़िता को सुरक्षा और मुआवजा देने की भी मांग याचिका में की गई है. याचिकाकर्ता ने पीड़िता के बारे में तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा के अपमानजनक बयानों का भी उल्लेख किया.

25 जून को साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ दो सीनियर स्टूडेंट्स और एक पूर्व छात्र के सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया था. यह मामला सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस पार्टी भड़की हुई है और उन्होंने बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस ने रविवार को शहर के खिदरपुर इलाके में और बीजेपी की युवा शाखा के सदस्यों ने हाटीबागान इलाके में रैली निकाली और बंगाल में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का आरोप लगाया और हर महिला की सुरक्षा की मांग की.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी रविवार को एक रैली का नेतृत्व किया और पश्चिम बंगाल में हर बेटी की सुरक्षा की मांग की. कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और नागरिक संस्था के सदस्यों की ओर से भी शहर और इसके बाहरी इलाकों में इसी तरह की रैलियां निकाली गईं.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने 'हमारी बेटियों' की सुरक्षा की मांग करते हुए एक किलोमीटर से कुछ कम दूरी तक पैदल मार्च किया. उन्होंने कहा, 'जब तक ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर नहीं किया जाता, बंगाल में महिलाओं के खिलाफ ऐसी घटनाएं होती रहेंगी. मुख्यमंत्री ने अतीत में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित महिलाओं के चरित्र पर संदेह जताया था.'

 

(निपुण सहगल के इनपुट के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget