एक्सप्लोरर

कोलकाताः जादवपुर यूनिवर्सिटी में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के साथ धक्का-मुक्की, कहा- छात्रों ने मेरे बाल खींचे

परिसर में बाबुल सुप्रियो के विरोध के दौरान उनपर बोतल फेंकी गई और उनके चश्मे को भी तोड़ दिया गया. परिसर में मंत्री के विरोध के बाद राज्यपाल सुरंजन दास ने छात्रों को प्रदर्शन खत्म करने के लिए कहा लेकिन छात्र इसके लिए राजी नहीं हुए.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध जादवपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के एक समूह ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का घेराव किया और उन्हें काले झंडे दिखाए. सुप्रियो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करने के लिए विश्वविद्यालय आए थे. इस कार्यक्रम के दौरान वामपंथी छात्र संगठनों ने बाबुल सुप्रियो के खिलाफ नारेबाजी की और करीब डेढ़ घंटे तक सुप्रियो को कैंपस में घुसने से रोक दिया. इसके अलावा यहां बाबुल सुप्रियो के साथ धक्का-मुक्की भी हुई.

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे राज्यपाल भी विरोध के कारण काफी देर तक परिसर में नहीं घुस सके. बाद में जब राज्यपाल परिसर से बाबुल सुप्रियो के साथ निकलने की कोशिश करने लगे तो यहां पर भी उन्हें छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा.

वहीं भारी सुरक्षा के बीच सेमिनार में शिरकत करने वाले सुप्रियो ने कैंपस में संवाददाताओं से कहा, ''मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं. विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों के व्यवहार से दुखी हूं, जिस तरह उन्होंने मेरा घेराव किया . उन्होंने मेरे बाल खींचे और मुझे धक्का दिया.''

सुप्रियो ने कहा मुझे उकास नहीं पाएंगे

सुप्रियो ने कहा, ''ये कुछ भी करले उकसा मुझे पाएंगे नहीं. लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखने में विपक्ष की भूमिका सत्ताधारी दल की तरह ही काफी अहम है. मतभेदों को धैर्यपूर्वक सुनना भी आवश्यक है. इस तरह का व्यवहार अनुचित तथा निन्दनीय है.''

बताया जा रहा है कि परिसर में बाबुल सुप्रियो के विरोध के दौरान उनपर बोतल फेंकी गई और उनके चश्मे को भी तोड़ दिया गया. परिसर में मंत्री के विरोध के बाद राज्यपाल सुरंजन दास ने छात्रों को प्रदर्शन खत्म करने के लिए कहा लेकिन छात्र इसके लिए राजी नहीं हुए. इसके बाद राजभवन को भी इस पूरे मामले से अवगत कराया गया, जिसके बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ खुद यूनिवर्सिटी पहुंचे.

आरोप है कि कुलपति ने मौके पर पहुंची पुलिस को परिसर में नहीं घुसने दिया. बाद में राज्यपाल किसी तरह परिसर में पहुंचे, जहां से वह बाबुल सुप्रियो को अपने साथ लेकर वापस लौटने लगे. हालांकि इस दौरान भी गेट पर मौजूद छात्रों ने राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री का जमकर विरोध किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget