एक्सप्लोरर

Kolkata Fire: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 14 की मौत, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई. फायर ब्रिगेड ने आग पर अब काबू पा लिया है और कई लोगों को बचाया भी गया है.

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के एक होटल में भीषण आग लग गई. इसकी वजह से 14 लोगों की मौत हो गई. कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके में मछुआ फलमंडी के पास स्थित रितुराज होटल में मंगलवार रात आग लग गई. आग लगने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने की घटना पर कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने प्रतिक्रिया दी. 

एएनआई के मुताबिक आग लगने की घटना के बारे में कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने कहा, "आग लगने की घटना मंगलवार रात करीब 8:15 बजे हुई. अभी तक 14 शव बरामद किए गए हैं और कई लोगों को टीमों ने बचाया है. आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव कार्य जारी है. आग कैसे लगी है उसकी आगे की जांच जारी है. जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है.

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा, "यह एक दुखद घटना है. सरकार की तरफ से वहां कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे. मुझे नहीं पता कि सरकार क्या कर रही है.'' बता दें कि कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम भी हादसे वाली जगह पहुंचे हैं.  

आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी. कोलकाता के होटल में लगी आग इतनी भीषण थी कि लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूद पड़े. हालांकि इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने भी अहम भूमिका निभाई. उसने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को बचाया.

इनपुट - एएनआई

यह भी पढ़ें : 'टारगेट, समय और तरीका तय करे आर्मी', तीनों सेना प्रमुखों के साथ हाई लेवल मीटिंग में PM मोदी ने दी खुली छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
Xप्लेन: भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
Xप्लेन: भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा
भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget