एक्सप्लोरर

आरजी कर के 51 डॉक्टर्स को जारी हुआ नोटिस, जांच समिति के सामने होना पड़ेगा पेश; लगा माहौल खराब करने का आरोप

Kolkata Doctor Rape Case: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सीबीआई की ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं. उन पर हत्या को सुसाइड बताने की कोशिश करने का आरोप है.

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले को लेकर हजारों जूनियर डॉक्टर कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रशासन ने 51 डॉक्टरों को धमकी की संस्कृति को बढ़ावा देने और संस्थान के लोकतांत्रिक माहौल को खतरे में डालने के लिए नोटिस भेजा है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता के आरजी कर अस्पताल, जहां 9 अगस्त को एक डॉक्टर के साथ रेप और फिर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने इन 51 डॉक्टरों को 11 सितंबर को एक आंतरिक जांच पैनल के सामने पेश होने के लिए कहा है.

जानिए अस्पताल प्रबंधन ने नोटिस में क्या दिए आदेश?

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि उन्हें समिति के सामने अपनी बेगुनाही साबित करनी होगी. दरअसल, आरजी कर अस्पताल की स्पेशल परिषद समिति ने पैनल की ओर से बुलाए जाने तक उन्हें कैंपस में आने से बैन कर दिया है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने कॉलेज की गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. इस लिस्ट में वरिष्ठ रेजिडेंट, हाउस स्टाफ, इंटर्न और प्रोफेसर शामिल हैं. 

भ्रष्टाचार के मामले में संदीप घोष अभी न्यायिक हिरासत में

वहीं, अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सीबीआई की ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं. उन पर हत्या को सुसाइड़ बताने की कोशिश करने का आरोप है. इसके साथ ही उन्होंने कथित तौर पर घटनास्थल के पास मरम्मत के काम का भी आदेश दिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों को काम पर लौटने के दिए थे निर्देश

इस बीच ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और फिर हत्या की घटना सामने आने के बाद से हजारों जूनियर डॉक्टर कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसको लेकर सोमवार (9 सितंबर) को सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों को मंगलवार (10 सितंबर) की शाम 5 बजे तक काम पर लौटने को कहा था.

जानें CJI चंद्रचूड़ ने डॉक्टरों के लिए क्या कहा?

सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि यदि डॉक्टर कल शाम 5 बजे या उससे पहले ड्यूटी पर रिपोर्ट करते हैं तो उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी. सुरक्षा और संरक्षा से संबंधित सभी शिकायतों पर तुरंत ध्यान दिया जाएगा. हालांकि, यदि वे लगातार काम से अनुपस्थित रहते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है और वे उस समुदाय की सामान्य चिंताओं से अनभिज्ञ नहीं हो सकते, जिनकी सेवा करने का उनका उद्देश्य है.

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Attack BJP: हरियाण-जम्मू कश्मीर में कौन जीत रहा चुनाव, अमेरिका से ही राहुल गांधी ने कर दी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget