एक्सप्लोरर

NTF First Meeting: बनते ही एक्शन में आई नेशनल टास्क फोर्स, डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए बना ये प्लान

Doctor Rape Case: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर केस में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए NTF के गठन का आदेश दिया था. इसके बाद 14 सदस्यों वाले NTF का गठन हुआ है.

National Task Force First Meeting: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए बनाई गई नेशनल टास्क फोर्स (NTF) की पहली बैठक मंगलवार (27 अगस्त 2024) को हुई. कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी सदस्य शामिल रहे. मीटिंग में एनटीएफ के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और अपने सुझाव भी रखे.

सदस्यों ने बैठक में बताया कि उनसे विभिन्न स्टेकहोल्डर्स की ओर से सीधे संपर्क किया गया है और उन्हें व्यक्तिगत रूप से 300 से 400 सुझाव प्राप्त हुए हैं. बता दें कि कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए एनटीएफ का गठन करने के आदेश दिए थे. इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने 14 सदस्यों वाले एनटीएफ का गठन किया था.

सुझाव के लिए राष्ट्रीय पोर्टल भी हुआ शुरू

 मीटिंग में बताया गया कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सुझाव जुटाने के लिए एक राष्ट्रीय पोर्टल भी बनाया गया है. यह पोर्टल मंगलवार से शुरू हुआ है. इस पोर्टल पर विभिन्न स्टेकहोल्डर्स और देश भर के लोगों से सुझाव मांगे जा रहे हैं. डॉक्टर और अस्पतालों को लेकर जो सुझाव आएंगे उन पर विचार किया जाएगा. इसके बाद प्रमुख स्टेकहोल्डर्स और पोर्टल पर प्राप्त सुझावों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गठित एनटीएफ के सदस्यों के आगे विचार के लिए जमा किया जाएगा. स्वास्थ्य सचिव एनटीएफ के सदस्यों के साथ व्यापक परामर्श करेंगे.

राज्यों से भी मांगी गई जानकारी

नेशनल टास्क फोर्स का गठन डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर किया गया है, इसलिए देश के हर राज्य से भी इस पर जानकारी मांगी गई है. राज्यों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने यहां चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी प्रदान करें. इसके लिए राज्यों के साथ एक गूगल शीट साझा की गई है.

आज विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अहम बैठक

डॉक्टरों की सुरक्षा के बारे में अल्पकालिक उपायों पर चर्चा करने के लिए बुधवार को भी एक बैठक होगी. विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली इस मीटिंग में राज्य मुख्य सचिव और डीजीपी शामिल होंगे. इसकी सह-अध्यक्षता केंद्रीय गृह सचिव और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव करेंगे.

ये भी पढ़ें

Jharkhand Election: झारखंड BJP में क्या होगा 'घमासान', चंपाई सोरेन और बाबूलाल मरांडी का साथ चलना नहीं आसान! जानें पावर गेम

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget