एक्सप्लोरर

'नहीं खोला कार का गेट तो तोड़ दी...', कोलकाता में अब ऐक्ट्रेस पर अटैक! वायरल VIDEO में रोती दिखाई दीं

Payel Mukherjee: बंगाली अभिनेत्री पायल मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उनकी कार पर एक बदमाश ने हमला कर दिया. यह घटना दक्षिण कोलकाता के सदर्न एवेन्यू में हुई है.

Payel Mukherjee: कोलकाता के आर.जी. मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या मामले को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं. लोग जल्द से जल्द इस मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं. इस घटना के बाद से ही पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बीजेपी भी लगातार ममता सरकार पर हमलवार है.  

इसी बीच बंगाली अभिनेत्री पायल मुखर्जी पर शुक्रवार ( 23 अगस्त) शाम दक्षिण कोलकाता के सदर्न एवेन्यू में बाइक सवार एक बदमाश ने हमला कर द‍िया. इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है. इस वीडियो में पायल मुखर्जी अपने साथ हुई भयावह घटना की शिकायत कर रही हैं. 

'तोड़ दी कार की खिड़की'

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इस वीडियो को शेयर किया गया है. इस वीडियो में बंगाली अभिनेत्री पायल मुखर्जी रोती हुईं नजर आ रही हैं. वो वीडियो में दावा कर रही हैं कि जब वो सदर्न एवेन्यू पर अपनी कार चला रही थीं, तभी एक बाइक सवार ने उनसे अपनी गाड़ी का दरवाजा खोलने के लिए कहा. उन्होंने आगे कहा, 'जब मैंने छेड़छाड़ के डर से मना कर दिया तो उन्होंने कार की खिड़की तोड़ दी. इसके बाद पुलिस मौके पर आ गई और उन्होंने मुझे बचाया. पुलिस ने अपराधी को भी पकड़ लिया. ' इस वीडियो में टूटी हुई कार की खिड़की भी देखी जा सकती है. 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Payel Mukherjee (@payelmukherjeeinsta)

उन्होंने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति पर भी सवाल उठाया. बता दें कि आर.जी. मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या मामले में कोलकाता में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

नहीं खोला कार का गेट तो तोड़ दी...', कोलकाता में अब ऐक्ट्रेस पर अटैक! वायरल VIDEO में रोती दिखाई दीं

बीजेपी ने साधा निशाना

इस वीडियो के वायरल होने पर बीजेपी ने ममता सरकार पर निशाना साधा है. बीजेपी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'अब बंगाली अभिनेत्री पायल मुखर्जी कोलकाता के दक्षिणी एवेन्यू में बाइक सवार हमलावर द्वारा दुर्व्यवहार और हमला किए जाने के दौरान अपनी जान के डर से लाइव होती हैं. आश्चर्य है कि राज्य की गृह मंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता को महिलाओं के लिए दुःस्वप्न में कैसे बदल दिया है और उनके सलाहकार महिलाओं को रात की ड्यूटी से दूर रहने के लिए कह रहे हैं.'

(सुरजीत मित्रा के इनपुट के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget