एक्सप्लोरर

Kolhapur Violence: औरंगजेब को लेकर हमारी एक ही मानसिकता है... संजय राउत ने शिंदे सरकार को बताया हिंसा का जिम्मेदार

Kolhapur Violence: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब के नाम पर हिंसा भड़क गई. कई हिंदू संगठनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ बंद बुलाया, इस दौरान जमकर बवाल हुआ. इस मामले में पुलिस कार्रवाई जारी है.

Kolhapur Violence: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद फैली हिंसा का मामला फिलहाल शांत है, लेकिन इस मामले ने महाराष्ट्र की राजनीति को एक बार फिर गरमा दिया है. विपक्ष लगातार शिंदे सरकार को इस मामले पर घेर रहा है और सांप्रदायिक हिंसा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. इसी बीच उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है. संजय राउत ने इस पूरी हिंसा का जिम्मेदार शिंदे सरकार को बताया है.  

औरंगजेब को लेकर संजय राउत का जवाब
शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राउत ने कोल्हापुर हिंसा मामले को लेकर कहा, "कोल्हापुर मे जो कुछ भी हुआ उसके लिए सरकार जिम्मेदार है. जिस औरंगजेब को चार सौ साल पहले हमने दफनाया है उसके नाम से दंगा हो रहा है. औरंगजेब को लेकर हमारी एक ही मानसिकता है कि महाराष्ट्र पर उसने आक्रमण किया."

राउत बोले- क्या आपका हिंदुत्व इतना कमजोर है?
संजय राउत ने कोल्हापुर को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. जिसमें उन्होंने कहा, "इस हिंसा में कोल्हापुर की जनता शामिल नहीं थी, बाहर से आए लोगों ने दंगा किया. राज्य के गृहमंत्री से मेरी अपील है कि अगर आपके पास इंटेलिजेंस नहीं है तो हमसे जानकारी ले लीजिए, आपकी सरकार आने के बाद इस राज्य में दंगे क्यों हो रहे हैं? आप हिंदुत्व की बात करते हैं तो क्या आपका हिंदुत्व इतना कमजोर है कि किसी शहर में किसी का फोटो लोगों ने पोस्ट किया तो उससे आपका हिंदुत्व खतरे में आ गया. औरंगजेब को यहां दफनाए हुए काफी साल हो गए, इतने साल बाद भी आपको चुनाव जीतने के लिए औरंगजेब की जरूरत है. इसलिए कि आपकी कर्नाटक में बजरंगबली ने कोई मदद नहीं की"

कोल्हापुर में औरंजगेब को लेकर शुरू हुए विवाद और हिंसा के मामले में अब पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है, पुलिस ने कई लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है. वहीं सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले पांच युवकों को भी हिरासत में लिया गया. फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सैकड़ों की संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें - Kolhapur Violence: कोल्हापुर में बवाल के बाद अब कैसे हैं हालात, हिंसा के पूरे पैटर्न पर विपक्ष ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget