एक्सप्लोरर

आंध्र: करोड़ों का फर्नीचर चुराने के आरोपी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने की आत्महत्या, परिवार ने कहा- तनाव में थे

पुलिस उपायुक्त ए.आर. श्रीनिवास ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक तनाव में थे. तेदेपा नेताओं ने इसे सरकार द्वारा की गई हत्या करार दिया है. उन्होंने कहा कि राव झूठे मामलों के कारण अत्यधिक मानसिक तनाव में थे.

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिवप्रसाद राव ने अपने आवास पर आत्महत्या कर ली. कोडेला शिवप्रसाद राव पर विधानसभा के करोड़ों के फर्नीचर चुराने के आरोप थे. परिवार ने पुलिस को बताया है कि वह काफी समय से मानसिक तनाव में थे. कोडेला की आत्महत्या पर राजनीति भी शुरू हो गई है. तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने कहा है कि वाईएसआरसीपी सरकार उन्हें प्रताड़ित कर रही थी, इसलिए उन्होंने ये कदम उठाया है.

प्रारंभिक ऑटोप्सी रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिवप्रसाद राव 72 साल के थे. प्रारंभिक ऑटोप्सी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि टीडीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राव ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. राव ने सुबह लगभग 11 बजे बंजारा हिल्स स्थित अपने आवास में सीलिंग फैन से एक कपड़ा बांध कर फांसी लगा ली.

राव की बेटी ने ड्राइवर और चौकीदार की मदद से उन्हें बसवातारकम इंडो-अमेरिकन कैंसर हास्पिटल पहुंचाया, जिसके वह संस्थापक अध्यक्ष थे. चिकित्सकों ने कहा कि राव को जब सुबह लगभग 11.35 बजे लाया गया था, तब उनके शरीर में कोई प्रतिक्रिया नहीं थी. चिकित्सक उन्हें बचा पाने में विफल रहे और दोपहर बाद 12.39 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

वह मानसिक तनाव में थे- पुलिस से परिवार

पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में मौत का एक मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है. पुलिस उपायुक्त ए.आर. श्रीनिवास ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक तनाव में थे. तेदेपा नेताओं ने इसे सरकार द्वारा की गई हत्या करार दिया है. उन्होंने कहा कि राव झूठे मामलों के कारण अत्यधिक मानसिक तनाव में थे. हालांकि वाईएसआरसीपी ने तेदेपा के आरोपों का खंडन किया है. सत्ताधारी पार्टी को संदेह है कि परिवार में मतभेदों के कारण राव ने आत्महत्या की है.

कौन थे कोडेला शिवप्रसाद राव?

पेशे से चिकित्सक राव ने तेदेपा संस्थापक एन.टी. रामा राव के निमंत्रण पर 1982 में राजनीति में कदम रखा था. गुंटूर जिले के एक वरिष्ठ तेदेपा नेता राव ने अविभाजित आंध्र प्रदेश में एन.टी. रामा राव और एन. चंद्रबाबू नायडू सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया था. वह 2014 से 2019 तक विधानसभा अध्यक्ष भी रहे. हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में वह हार गए थे. छह बार विधायक रह चुके राव के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है.

राव और उनके बेटे शिवराम कृष्णा के खिलाफ पिछले महीने आंध्र प्रदेश पुलिस ने मामला दर्ज किया था. उनके ऊपर आरोप था कि उन्होंने विधानसभा के फर्नीचर अनधिकृत तरीके से अपने परिसरों में पहुंचा दिए थे. कुछ फर्नीचर गुंटूर में शिवराम कृष्णा के एक मोटरबाइक शोरूप से बरामद हुआ.

यह भी पढ़ें- दिल्ली: BJP युवा मोर्चा ने 'शक्ति दिवस' के रूप में मनाया PM मोदी का जन्मदिन, 69 किलो लड्डू से बना केक काटा गडकरी की खरी खरी, कहा- टिकट नहीं पाने वाले खेलते हैं जातिकार्ड, सिर्फ आरक्षण से समाज का विकास नहीं होता यौन शोषण के आरोप में घिरे चिन्मयानंद की अचानक तबीयत बिगड़ी, कल पीड़िता ने दर्ज कराया था बयान PM मोदी से मिलने के लिए ममता बनर्जी ने मांगा समय, इन मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget