एक्सप्लोरर

जानिए कोरोना वैक्सीन के लिए किसे रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है और किसे नहीं

कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में टीकाकरण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. ऐसे लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि पहले वैक्सीन किसे मिलेगी, इसका रजिस्ट्रेशन कहां करवाना होगा, किसकों रजिस्ट्रेशन कराना होगा और किसको नहीं. ऐसे में इनके जवाब जानना सभी लिए जरूरी हो जाता है.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में टीकाकरण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में 10 दिनों में वैक्सीन लगनी शुरू हो सकती है. इससे पहले 3 जनवरी को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के 'कोवशील्ड' और भारत बायोटेक के 'कोवैक्सीन' को इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत दी थी.

इसके बाद से लोगों के मन में कुछ सवाल हैं कि पहले वैक्सीन किसे मिलेगी, इसका रजिस्ट्रेशन कहां करवाना होगा, किसकों रजिस्ट्रेशन कराना होगा और किसको नहीं. ऐसे में इनके जवाब जानना सभी लिए जरूरी हो जाता है.

हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स को नहीं कराना होगा रजिस्ट्रेशन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में कहा है कि हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को सबसे पहले वैक्सीन लगाई जाएगी. हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं होगी. इनका डेटा डेटाबेस से लेकर को-विन वैक्सीन डिलीवरी मैनेजमेंट सिस्टम में दर्ज किया जाएगा. इनको खुद से किसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी.

हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद सरकार सरकार बुजुर्ग, बच्चों आदि का वैक्सीनेशन करेगी. इन लोगों को वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ सकता है.

CoWIN ऐप पर होगा रजिस्ट्रेशन

इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से CoWIN ऐप को लॉन्च किया जाएगा. इस ऐप के जरिए कोविड-19 वैक्सीन के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे. CoWIN ऐप गूगल प्ले स्टोर पर बिल्कुल मुफ्त होगा और यूजर्स इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.स्वाास्य् ह मंत्रालय ने बताया कि इस ऐप के जरिए कोरोना वैक्सीन के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं. वहीं इस ऐप के जरिए किसी शख्सा के वैक्सीपन लेने के बाद किसी भी संभावित साइड इफेक्ट पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी..

CoWIN पर रजिस्ट्रेशन करने से पहले इस ऐप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करना होगा. इसके बाद पूरी ज़रूरी जानकारी डालकर अपना नाम रजिस्टर करना होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे आइडेंटिटी कार्ड जरूरी होंगे. इस ऐप पर अपना नाम रजिस्टर करने के बाद वेरिफिकेशन के लिए टाइमिंग और डेट के बारे में भी आपसे जानकारी ली जाएगी. बता दें कि CoWIN ऐप के जरिए आप यूनिक हेल्थ आईडी भी जनरेट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- World Corona Update: दुनियाभर में 24 घंटे में आए 6.67 लाख नए केस, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8.6 करोड़ के पार

WHO की टीम से घबराया चीन? कोविड उत्पत्ति जांच की नहीं दी इजाजत, टेड्रोस ने जताई नाराजगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget