एक्सप्लोरर

World Corona Update: दुनियाभर में 24 घंटे में आए 6.67 लाख नए केस, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8.6 करोड़ के पार

दुनियाभर में कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है. बीते 24 घंटे के दौरान पूरी दुनिया में 6 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. वहीं दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 8 करोड़ 68 लाख के पार पहुंच गया है.

World Coronavirus Update: दुनियाभर में कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है. अमेरिका और भारत कोरोना से प्रभावित सबसे बड़े देश हैं. फिलहाल कोरोना से इलाज के लिए यहां वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है. वहीं बीते 24 घंटे के दौरान पूरी दुनिया में 6 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. वहीं दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 8 करोड़ 68 लाख के पार पहुंच गया है.

फिलहाल दुनियाभर के प्रमुख देशों में कोरोना वैक्सीन से इलाज के लिए वैक्सीन की मंजूरी दे दी गई है. वहीं कोरोना संक्रमण की दर पर काबू नहीं पाया जा सका है. बीते 24 घंटे के दौरान 6.67 लाख नए मामले आने के साथ ही 13 हजार से ज्यादा लोग कोरोना के कारण मौत की नींद सो गए हैं. वहीं अभी तक कोरोना वायरस के कारण कुल 18 लाख 74 हजार 314 संक्रमित मरीज जिंदगी की जंग हार चुके हैं.

2 करोड़ से ज्यादा कोरोना एक्टिव मामले

अभी तक 6 करोड़ 15 लाख 21 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित इलाज के बाद ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. वहीं वर्तमान में 2 करोड़ 34 लाख 8 हजार से ज्यादा कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज हो रहा है. वर्तमान में सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव मरीज अमेरिका में हैं, यहां वर्तमान में 83 लाख 47 हजार से ज्यादा कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है.

कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका, भारत और ब्राजील में देखने को मिला है. वर्ल्डोमीटर के अनुसार, बीते दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा 3 हजार 468 मौत हुई है. इसके बाद ब्राजील, ब्रिटेन, इटली, मैक्सिको, जर्मनी, रूस, साउथ अफ्रीका, फ्रांस, पोलैंड और भारत में मौत के सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई. दुनिया में 17 दिसंबर को सबसे ज्यादा 7.38 लाख कोरोना केस और 30 दिसंबर को सबसे ज्यादा 15,121 लोगों की मौत हुई थी.

टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है. सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 2 लाख 22 हजार से ज्यादा नए केस आए और 3,468 लोगों की जान चली गई. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत में एक करोड़ कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 17 हजार मामले बढ़े हैं. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 57 हजार मामले दर्ज किए गए.

  1. अमेरिका: केस- 21,575,544, मौत- 365,591
  2. भारत: केस- 10,375,477, मौत- 150,151
  3. ब्राजील: केस- 7,812,007, मौत- 197,777
  4. रूस: केस- 3,284,384, मौत- 59,506
  5. यूके: केस- 2,774,479, मौत- 76,305
  6. फ्रांस: केस- 2,680,239, मौत- 66,282
  7. टर्की: केस- 2,270,101, मौत- 21,879
  8. इटली: केस- 2,181,619, मौत- 76,329
  9. स्पेन: केस- 1,982,544, मौत- 51,430
  10. जर्मनी: केस- 1,804,286, मौत- 36,510

दुनिया के 27 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है. दुनिया के 18 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. इनमें से 12 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है. वहीं 53 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, इटली, ब्रिटेन.

इसे भी पढ़ेंः मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकीउर की गिरफ्तारी का अमेरिका ने किया स्वागत, 26/11 का दोषी करार देने की कही बात

अमेरिकी रिपोर्ट का दावा- ओबामा प्रशासन ने जानबूझकर अल-कायदा से जुड़े संगठन को फंडिंग दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget