एक्सप्लोरर

जानिए- कौन है देशद्रोह के मुकदमे में गिरफ्तार शरजील इमाम?

शरजील इमाम ने Modern History में JNU से MA और M.Phil किया और अभी PhD कर रहा है.शरजील पर 16 जनवरी को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में देश विरोधी बातें करने और देश को तोड़ने जैसे भड़काऊ भाषण देने का आरोप है.

नई दिल्ली: देशद्रोह के मुकदमे में गिरफ्तार जेएनयू छात्र शरजील इमाम बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है. शरजील के मरहूम पिता अकबर खान जेडीयू के नेता हुआ करते थे. शरजील इमाम ने पटना के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल से दसवीं की पढ़ाई की है जिसके बाद वो दिल्ली आ गया. दिल्ली के वसंत कुंज के DPS से बारहवीं पास करने के बाद शरजील ने IIT में दाखिला लिया. जानकारी के मुताबिक शरजील ने IIT की प्रवेश परीक्षा में 200 के अंदर रैंक हासिल की थी. IIT Mumbai से B.Tech और M. Tech किया है. उसने IIT Mumbai में ही Teaching Assistant के तौर पर पढ़ाया भी है. शरजील इमाम ने कुछ महीनों के लिए डेनमार्क की Copenhagen University में बतौर Programmer काम किया है. वापस आने के बाद उसने 2 साल बैंगलोर की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम किया है. उसके बाद शरजील ने Modern History में JNU से MA और M.Phil किया और अभी PhD कर रहा है.

शरजील इमाम जहानाबाद में जेडीयू के नेता रहे अकबर इमाम का बड़ा बेटा है. अकबर इमाम ने जेडीयू के कोटे पर 2005 का विधानसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि वो चुनाव हार गए थे. पिता के गुजरने के बाद अब शरजील के परिवार में मां अफशां रहीम और भाई है. शरजील का भाई मुज़म्मिल इमाम भी राजनीति में सक्रिय है. पिछले साल तक वो जेडीयू से जुड़ा रहा था. उसकी फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक वो जेडीयू का महासचिव और प्रवक्ता रह चुका है. मुज़म्मिल अभी राष्ट्रीय युवा समता मंच (सेक्युलर) का प्रदेश अध्यक्ष है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मुज़म्मिल जहानाबाद से सांसद रहे अरुण कुमार का करीबी है.

शरजील पर 16 जनवरी को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में देश विरोधी बातें करने और देश को तोड़ने जैसे भड़काऊ भाषण देने का आरोप है. शरजील की फेसबुक प्रोफाइल खंगालने पर पता चलता है कि चाहे अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का मसला हो या कश्मीर से धारा 370 हटाने का, शरजील इमाम हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखता रहा है. शरजील इमाम लंबे समय से देश के अलग-अलग कोनों और यूनिवर्सिटीज में जाकर भाषण देता रहा है.

यह भी पढ़ें-

निर्भया कांड: दया याचिका ठुकराए जाने के खिलाफ मुकेश की अर्ज़ी पर SC ने आदेश सुरक्षित रखा, कल आएगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget