एक्सप्लोरर

Independence Day 2020: जानिए कौन हैं श्वेता पांडे, जो स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में तिरंगा फहराने में पीएम मोदी की करेंगी सहायता

74वें स्वतंत्रता दिवस को मौके पर थलसेना की मेजर श्वेता पांडेय फ्लैग-ऑफिसर होंगी. वह राष्ट्रीय ध्वज फहराने में पीएम नरेंद्र मोदी की सहायता करेंगी. इसी साल जून के महीने में रूस के विक्टरी-डे परेड में भी मेजर श्वेता पांडेय ने भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व किया था.

नई दिल्लीः आज देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर पीएम मोदी लाल किले के प्राचीर से सातवीं बार देश को संबोधित करेंगे. इस बार स्वतंत्रता दिवस की मुख्य थीम ‘जय-भारत’ होगी. लालकिले पर 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झंडा फहराने में सहयोग एक महिला सैन्य अधिकारी मेजर श्वेता पांडे करेंगी.

फ्लैग-ऑफिसर होंगी मेजर श्वेता पांडेय

इस साल थलसेना की मेजर श्वेता पांडेय फ्लैग-ऑफिसर होंगी. मेजर श्वेता पांडे 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने में पीएम नरेंद्र मोदी की सहायता करेंगी. वह इस साल जून में मास्को में विजय दिवस परेड में एक भारतीय सैन्य टुकड़ी का हिस्सा थीं. मेजर श्वेता पांडे भारतीय सेना के 505 बेस वर्कशॉप से एक ईएमई यानी इलेक्ट्रोनिक एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर की अधिकारी हैं. श्वेता पांडेय साल 2012 में सेना में शामिल हुई थीं. भारतीय सेना के अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

कम्पयूटर साइंस से किया बीटेक

थलसेना की मेजर श्वेता पांडेय लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्कूल की छात्रा रह चुकीं हैं. श्वेता ने कम्पयूटर साइंस में बीटेक किया हुआ है. इसी साल जून के महीने में रूस के विक्टरी-डे परेड में भी मेजर श्वेता पांडेय ने भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व किया था.

दी जाएगी 21 तोपों की सलामी 

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के तुरंत बाद ही ‘राष्ट्रीय-गार्ड’ पीएम को नेशनल-सैल्यूट दिया जाएगा. राष्ट्रीय-गार्ड में कुल 32 जवान होंगे, जो तीनों सेनाओं और दिल्ली पुलिस के होंगे. सभी का एक-एक अफसर भी शामिल होंगे. थलसेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंटल सेंटर का बैंड राष्ट्रगान की धुन बजाएगा. इस बैंड का नेतृत्व कर रहे हैं सूबेदार-मेजर अब्दुल गनी.

इसके तुंरत बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. थलसेना की फील्ड-बैटरी ये सलामी देगी. इसके बाद प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे. कोविड महामारी को देखते हुए इस साल स्कूली बच्चे स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा नहीं है. करीब 500 एनसीसी कैडेट्स इस बार लाल किले पर दर्शक-दीर्घा में मौजूद होंगे.

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर है तैयारी

रक्षा मंत्रालय ने 15 अगस्त, 2020 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर लाल किले पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए विशेष प्रबंध किए हैं. कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 परिदृश्य से संबंधित सावधानियों और राष्ट्रीय समारोह की शुचिता और गरिमा के बीच संतुलन बनाए रखने की भी पूर्ण व्यवस्था की गई है.

इसे भी देखेंः

Independence Day 2020: आज 7वीं बार लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, जानें पूरा शेड्यूल

Independence Day 2020: यहां जानें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से जुड़े हर सवाल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 लोगों की कोर टीम, 11 लाख से ज्यादा मेंबर्स... कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने बताया पूरा प्लान
30 लोगों की कोर टीम, 11 लाख से ज्यादा मेंबर्स... कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने बताया पूरा प्लान
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
ईरान युद्ध की वजह से दुनिया भर में तेल संकट, भारत में तेल-गैस की स्थिति पर क्या बोले PM मोदी
ईरान युद्ध की वजह से दुनिया भर में तेल संकट, भारत में तेल-गैस की स्थिति पर क्या बोले PM मोदी
अन्नामलाई की नई पार्टी बनते ही तमिलनाडु में आया राजनीतिक भूचाल, चंद घंटों में 9 लाख से ज्यादा लोगों का मिला साथ
अन्नामलाई की पार्टी बनते ही राजनीतिक भूचाल, चंद घंटों में 9 लाख से ज्यादा लोगों का मिला साथ

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget