एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन में हिंसा भड़काने का आरोपी दीप सिद्धू कौन है, यहां जानिए उसकी जिंदगी की कहानी

कल देश के 72वें गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर जो हंगामा हुआ वो देश के इतिहास के पन्नों में एक काले अध्याय के रूप में लिखा जाएगा. इस हंगामे को अंजाम देने के पीछे जिनका हाथ बताया जा रहा है उनमें से दीप सिद्धू का भी नाम है.

गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली के लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराया. इसको लेकर अब विवाद छिड़ा हुआ है. लोगों में इस घटना को लेकर बहुत आक्रोश है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम में अभिनेता दीप सिद्धू भी शामिल हैं. उधर, अभिनेता का कहना है कि उन्होंने राष्ट्रीय तिरंगे का अपमान नहीं किया है. उन्होंने कहा, "आंदोलनकारी किसानों ने लाल किले से राष्ट्रीय तिरंगे को नहीं हटाया है."

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे नेताओं में से एक स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने दीप सिद्धू को शुरू से ही अपने प्रदर्शन से दूर कर दिया था. कई लोग इन घटना को लेकर सिद्धू को जिम्मेदार भी ठहरा रहे हैं. उनका मानना है कि पूरे मामले में दीप सिद्धू भी शामिल हैं.

जानिए कौन हैं दीप सिद्धू

साल 1984 में दीप सिद्धू का जन्म पंजाब के मुक्तसर जिले में हुआ था. उसने चलकर कानून की पढ़ाई की. किंगफिशर मॉडल हंट पुरस्कार जीतने से पहले वह कुछ समय के लिए बार कॉउंसिल का हिस्सा थे. साल 2015 में दीप सिद्धू ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. उसकी पहली पंजाबी फिल्म 'रमता जोगी' ने सिनेमाघरों में धूम मचाई. इसके बाद उन्हें साल 2018 में रिलीज हुई फ़िल्म 'जोरा दस नम्बरीया' से प्रसिद्धि हासिल हुई. इस फ़िल्म में उन्होंने गैंगेस्टर की भूमिका निभाई थी. दीप सिद्धू 2019 में गुरुदासपुर चुनाव प्रचार के दौरान सनी देओल द्वारा नियुक्त टीम का हिस्सा थे. हालांकि, सनी देओल ने मंगलवार को लाल किले की घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, "मैं पहले उसके साथ जुड़ा था लेकिन अब मेरा दीप सिद्धू से कोई संबंध नहीं है."

25 दिसंबर, 2020 को हुए थे किसान आंदोलन में शामिल

दीप सिद्धू सहित कई अन्य कलाकारों ने 25 दिसंबर, 2020 को किसान आंदोलन से जुड़ने का फैसला लिया. उसके बाद वह लगातार किसानों के साथ धरनास्थल पर बैठे स्पॉट किए गए. बाद में उन्होंने प्रोटेस्ट के लिए मंच बनाने का भी फैसला लिया. दीप सिद्धू ने किसान आंदोलन से जुड़े अपडेट्स देने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का भी सहारा लिया. कई किसान संगठनों ने दीप सिद्धू की आंदोलन में भागीदारी का विरोध भी किया. इसके अलावा, सनी देओल और पीएम मोदी के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद सिद्धू पर 'बीजेपी एजेंट' होने का आरोप भी लगाया गया. हालांकि, सिद्धू लगातार उन आरोपों को निराधार बताते रहे.

ये भी पढ़ें

Farmers Protest: लाल किले पर पुलिस और आंदोलनकारी किसानों के बीच हुई झड़प, देखें वीडियो

Farmer Protest: झंडे को लेकर छिड़े विवाद पर दीप सिद्धू की सफाई, बोले- तिरंगा नहीं हटाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget