एक्सप्लोरर

जानिए केरल का सोना तस्करी केस क्या है, क्यों अब CM विजयन ने PM मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है

केरल के सोना तस्करी केस में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग को लेकर पत्र लिखा है. विजयन का पत्र ऐसे समय में सामने आया है जब एक दिन पहले मुख्यमंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव सीएम रवींद्रन इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए हैं. केरल का सोना मामला 5 जुलाई को सामने आया था.

तिरुवनंतपुरमः केरल के सोना तस्करी केस में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है. विजयन ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर इस केस में केन्द्रीय जांच एजेंसियों पर बिना किसी उद्देश्य के जांच का आरोप लगाया और कहा कि इससे ‘‘ईमानदार अधिकारी हतोत्साहित’’ हो रहे हैं.

विजयन का पत्र ऐसे समय में सामने आया है जब एक दिन पहले मुख्यमंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव सीएम रवींद्रन इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए हैं. उन्होनें गत सप्ताह भी आरोप लगाया था कि राज्य सरकार को ‘‘अस्थिर करने के लिए केन्द्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग’’ किया जा रहा है.

क्या है सोना तस्करी मामला दरअसल, केरल का सोना तस्करी कांड इसी साल 5 जुलाई को उस समय सामने आया था जब तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दुबई से आए एक डिप्लोमेटिक सामान की तलाशी ली. सामान की तलाशी के दौरान 30 किलो से ज्यादा सोना बरामद हुआ और यह भी पता चला कि इस तरह की कई खेपे पहले भी लाई गई थी.

यह सोना घरेलू सामानों में प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं के बीच भरा हुआ था. दुबई दूतावास ने इस मामले से खुद को दूर बताते हुए भारतीय जांच एजेंसियों को हर तरह से सहयोग करने की बात कही थी. इस मामले की एनआईए और ईडी समेत कई जांच एजेंसियों ने शुरू जांच शुरू की तो केरल की राजनीति में बड़ा हंगामा हुआ क्योंकि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के कई करीबी अधिकारी इस मामले की जांच की आंच में आ गए.

मुख्यमंत्री कार्यालय में रहे आईएएस सहित कई लोग हो चुके हैं गिरफ्तार इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय के पूर्व प्रमुख सचिव एम शिवशंकर सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, एनआईए ने इस मामले में गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून के तहत फैजल फरीद, संदीप नायर, सरित पीएस और सुरेश समेत कई लोगों के पर मामला दर्ज किया है. इनमें से सुरेश और सरित संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के वाणिज्य दूतावास के पूर्व कर्मचारी हैं.

यह भी पढ़ें-

सनी देओल ने किसान आंदोलन के बीच 'Y श्रेणी की सुरक्षा' मिलने की खबरों को किया खारिज, कही ये बड़ी बात

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले -हम घर में घुस के मारेंगे जिस घर से अफजल निकलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, अभिजीत दिपके क्या बोले?
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, अभिजीत दिपके क्या बोले?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने के लिए 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ सिंह करेंगे शिरकत
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने के लिए 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ करेंगे शिरकत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget