एक्सप्लोरर

कश्मीर में आतंक को ललकारती आवाज का वायरल सच

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. इन वायरल फोटो, मैसेज और वीडियो के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही दावा एक वीडियो को लेकर किया जा रहा है.

वीडियो के जरिए दावा है कि कश्मीर घाटी में एक आवाज है जो इस्लाम के नाम पर आतंक फैलाने वालों को धिक्कार रही है. दावा है कि कश्मीर घाटी से उठी वो आवाज है जो आतंकियों को बेखौफ होकर खुली चुनौती दे रही है.

वीडियो में एक शख्स कहता दिखाई दे रहा है कि जहां हमें नेकी कमानी चाहिए, जहां हमें गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए, जहां हमें सदके करने चाहिए, जहां हमें खैरात करने चाहिए. वहां चंद लोगों ने हमारी हुकूमत को बदनाम करने के लिए जम्मू कश्मीर के डीएसपी को मौत के घाट उतार दिया.

ये वीडियो चौंका रहा है क्योंकि लगातार कश्मीर में सिर्फ नफरत के मंजर नजर आ रहे हैं जहां सिर्फ सेना के खिलाफ जहर उगला जा रहा है. जहां आतंक के रास्ते पर आगे बढ़ने वालों को हीरो की तरफ पेश किया जा रहा है.

क्या है वायरल वीडियो में? साढ़े तीन मिनट के वायरल वीडियो में काला कुर्ता पायजामा पहने एक शख्स बीच सड़क पर भीड़ जमा करके अपनी बात रखने की गुजारिश करता है. लोगों से अपील करता है कि वो हिंदुस्तान का लोकतंत्र और इस्लाम क्या कहता है इसे समझने की कोशिश करें.

क्या ये वीडियो वाकई कश्मीर घाटी का है? वीडियो का सच जानने के लिए एबीपी न्यूज ने पड़ताल शुरू की. पड़ताल में वीडियो देखकर पता चल चुका था कि ये कोई आम चेहरा नहीं है. वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम गुफ्तार चौधरी है. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके गुफ्तार अब अपने इलाके में सामाजिक मुद्दों पर आवाज बुलंद कर रहे हैं

पड़ताल में पता चला कि गुफ्तार चौधरी जम्मू के राजौरी जिले के कोटरनका तहसील में रहते हैं. एबीपी न्यूज़ ने गुफ्तार चौधरी के घर जाकर उनसे बात की.  गुफ्तार चौधरी के मुताबिक प्रार्थना सभा के पीछे मकसद हर तरफ पसर रही नफरत को रोकना था और लोगों को बताना कि हमारा मजहब हमें खून बहाने के लिए नहीं कहता. गुफ्तार चौधरी ने यहां तक कहा कि घाटी में हुर्रियत को खून बहने से रोकना चाहिए लेकिन हुर्रियत नफरत फैलाकर अपनी रोटियां सेंक रहा है.

एबीपी न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो कश्मीर का नहीं बल्कि जम्मू के राजौरी इलाके का है. इसलिए पड़ताल में वीडियो तो सच है लेकिन वीडियो कश्मीर का नहीं बल्कि जम्मू के राजौरी का है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget