एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में हिंदू महिला पर मुस्लिम भीड़ के हमले का वायरल सच

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, मैसेज और वीडियो वायरल होते हैं. इन वायरल फोटो, मैसेज और वीडियो के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के जरिए एक चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है.

क्या दिख रहा है वायरल हो रहे वीडियो में? सोशल मीडिया पर एक 56 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला के हाथ को रस्सी के सहारे ट्रैक्टर की सीट पर बांधा गया है. चीखती चिल्लाती भीड़ ने महिला को घेर रखा है. भीड़ में से महिला के ठीक पीछे सफेद बनियान और धोती पहनकर बैठा व्यक्ति महिला का मुंह कैमरे की तरफ घुमाता है. ताकि मोबाइल पर उसका वीडियो रिकॉर्ड कर किया जा सके.

महिला की आंखें सूजी हुई हैं और नाक से खून निकल रहा है. लेकिन घायल महिला का मुंह घुमाने वाला शख्स खिलखिलाकर हंस रहा है. अचानक महिला के बाल पकड़कर उसे पीछे की तरफ भीड़ खींचने लगती है. गाड़ी से बंधी इस महिला के पास खड़ी एक बुजुर्ग शायद मारने वाले लोगों को रुकने के लिए कह रही है. एक बार फिर गाड़ी से बंधी महिला का चेहरा कैमरे की तरफ घुमाया जाता है.

सोशल मीडिया पर क्या है दावा ? इस पूरी कहानी को हिंदू बनाम मुस्लिम बताकर पेश किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर दावा है कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मुसलमानों ने हिन्दू महिला के साथ बहुत दुर्व्यवहार करते हुए पहले महिला को घसीटा उसके बाल काटे और फिर उसके कपड़े फाड़े गए.

क्या है वीडियो और दावे का सच? एबीपी न्यूज़ ने वायरल हो रहे वीडियो की पड़ताल मुर्शिदाबाद में की. मुर्शिदाबाद में पता चला कि ये मामला मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगुन गांव का है. वीडियो में जिस महिला को बांधकर पीटा गया उसका नाम ओतेरा बीबी है, जो हिन्दू नहीं बल्कि मुस्लिम है. यहीं पर हमारी पड़ताल में सोशलमीडिया में किया जा रहा बड़ा दावा झूठा साबित हुआ कि- हिन्दु महिला को मुस्लिम भीड़ पीट रही है.

क्या है पूरा मामला ? ओतेरा बीबी 27 जून को देर रात अपने घर से बाहर निकली और इधर-उधर घूमते हुए दिलीप घोष नाम के शख्स के घर के अंदर चली गई. ओतेरा ने घर में सो रही दिलीप घोष की मां और बच्ची का गला घोंटने की कोशिश की. इस बात का पता चलते ही गांव वाले गुस्से में आ गए.

इस घटना से एक हफ्ते पहले ही गांव से एक बच्ची गायब हो गई थी और गांववालों को शक था कि ये काम ओतेरा बीबी का है. गांववालों ने पहले तो ओतेरा के बाल काटे और फिर उसे ट्रैक्टर की सीट से बांधकर पिटाई की.

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, घायल ओतेरा को गांववालों से छुड़ाने की कोशिश की. गंभीर हालत में ओतेरा को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां महिला की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.

एबीपी न्यूज की पड़ताल में पश्चिम बंगाल में हिन्दू महिला को मुस्लिम भीड़ ने पीटा ये दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
Live: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को धरने से हटा रही पुलिस
Live: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को धरने से हटा रही पुलिस
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'

वीडियोज

तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget