एक्सप्लोरर

प्लेन में भीख मांगते भिखारी का वायरल सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो को पाकिस्तान के कराची का बताया जा रहा है. दावा है कि प्लेन के अंदर मौजूद ये व्यक्ति भिखारी है जो यात्रियों से भीख मांग रहा है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. वायरल हो रहे इन फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही एक दावा सोशल मीडिया पर सनसनी बढ़ा रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो को पाकिस्तान के कराची का बताया जा रहा है. दावा है कि प्लेन के अंदर मौजूद ये व्यक्ति भिखारी है जो यात्रियों से भीख मांग रहा है.

क्या दिख रहा है वायरल वीडियो में? सोशल मीडिया पर वायरल एक मिनट 8 सेकेंड के वीडियो में प्लेन के अंदर एक बुजुर्ग खड़ा दिख रहा है. वेशभूषा से बुजुर्ग व्यक्ति बेहद गरीब लग रहा है, बुजुर्ग आसपास बैठे व्यक्ति से कुछ बोल रहा है. इस बीच प्लेन में मौजूद एयर होस्टेस बुजुर्ग के पास आती है और कुछ बात करती है. एयर होस्टेस बुजुर्ग को कुछ समझा रही है, बुजुर्ग झुककर उसका अभिवादन करता है लेकिन बोलना जारी रखता है.

वीडियो के 25वें सेकेंड में एक हाथ बुजुर्ग की तरफ बढ़ता है. व्यक्ति बुजुर्ग को कुछ पैसे देता है. 45वें सेकेंड में बुजुर्ग एक बार फिर हाथ में पकड़ी प्लास्टिक की थैली आगे करता है और कोई यात्री उसको पैसे देता है.

एबीपी न्यूज़ ने की वायरल वीडियो की पड़ताल एबीपी न्यूज़ ने वीडियो का सच तलाशने की कोशिश की. पड़ताल करते हुए हमें पाकिस्तानी पत्रकार दानियाल गिलानी का एक ट्वीट मिला. इस ट्वीट में उन्होंने पाकिस्तान के बताए जा रहे वीडियो को लेकर सफाई दी.

दानियाल गिलानी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''ये सच नहीं हैं. ये वीडियो दोहा-शिराज विमान का है. कथित भिखारी, एक इरानी का निर्वासित नागरिक है फारसी बोल रहा है और वीडियो बना रही महिला भी फारसी बोल रही है. इन बुजुर्ग को बिना पैसे के भेजा जा रहा था. पैसे ना होने की वजह से इसने प्लेन में मौजूद यात्रियों से मदद मांगी.''

यानि दानियाल गिलानी के मुताबिक वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति का पाकिस्तान से कोई रिश्ता नहीं है और प्लेन में मौजूद ये शख्स भिखारी भी नहीं है. इसलिए प्लेन में भिखारी के भीख मांगने का दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget