एक्सप्लोरर

भारत की सीमा पर हमले के लिए बढ़ते युद्ध टैंक का सच

डेढ़ मिनट के इस वीडियो में ताबड़तोड़ युद्ध के टैंक जाते हुए दिखाई दे रहे थे. दावा है कि ये टैंकर भारत पर हमले के लिए चीन ने रवाना किए हैं. लोग कह रहे हैं कि चीन की सेना बीजिंग से ल्हासा की तरफ जा रही है.

नई दिल्ली: चीन की सेना ने एक बार फिर भारत को युद्ध की धमकी दी है. चीनी सेना सीमा पर अपनी सेना की संख्या भी बढ़ाने वाली है लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए दावा है कि चीन इस बार सिर्फ धमकी नहीं दे रहा है बल्कि उसने टैंक भी सीमा पर युद्ध के लिए भेजने शुरू कर दिए हैं. इस वीडियो को सही बताने के लिए दावे के मुताबिक ये सारे टैंक भारत-चीन सीमा पर युद्ध के लिए जा रहे हैं.

क्या दिख रहा है वायरल वीडियो में ? डेढ़ मिनट के इस वीडियो में ताबड़तोड़ युद्ध के टैंक जाते हुए दिखाई दे रहे थे. दावा है कि ये टैंकर भारत पर हमले के लिए चीन ने रवाना किए हैं. लोग कह रहे हैं कि चीन की सेना बीजिंग से ल्हासा की तरफ जा रही है. वीडियो में पहाड़ों से घिरी सड़क पर तेजी से कुछ युद्ध टैंक जाते दिखते हैं. हर टैंक पर तीन-चार जवान तैनात हैं. टैंकों के बीच में एक दो गाड़ियां भी गुजरती है लेकिन टैंकों का तांता सा दिखाई देता है.

क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच? एबीपी न्यूज़ ने वायरल हो रहे वीड़ियो की पड़ताल की. पड़ताल में पता चला कि सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ये वीडियो इंटेल क्रैब ने जारी किया है. हमने इंटल क्रैब के बारे में जानकारी जुटाई. इंटल क्रैब ने अपने बारे में दावा किया वो अमेरिका की ऐसी वेबसाइट है जो दुनिया भर के सैन्य हलचलों पर नजर रखती है और उनका विश्लेषण भी करती है.

इसके बाद हम इंटेल क्रैब की वेबसाइट पर पहुंचे तो वहां चीन और भारत विवाद की तमाम खबरों का लेखा-जोखा भरा पड़ा था. यानि ऐसी वेबसाइट थी जो दुनिया की सैन्य हलचल पर नजर बनाए हुए थी.

वायरल वीडियो में हाइवे पर मैकेनाइजड व्हीकल जिन्हें इंफंट्री कॉम्बेट व्हीकल (आईसीवी) भी कहते है तेजी से दौड़े जा रहे हैं. एक उल्टी दिशा से आ रही गाड़ी ये वीडियो बना रही है. पहली नजर में ऐसा लगता है कि यै टैंक सड़क पर दौड़ रहे हैं लेकिन ग्राफिक्स की तरह लग रहे इस वीडियो को गौर से देखने पर पता चलता है कि ये सैनिकों को ले जाने वाली गाड़ियां हैं.

भारत की साइबर सिक्योरिटी से जुड़े सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया कि ये वीडियो जरूर चीनी सेना का है लेकिन ये डोकलाम विवाद से पहले का वीडियो है. डोकलाम इलाका ल्हासा से करीब 750 किलोमीटर की दूरी पर है. यानि वीडियो का ताजा विवाद से कोई संबंध नहीं है और ये पहली बार नहीं है जब से भारत-चीन विवाद गर्माया है कई दावे होते रहे हैं.

इसलिए हमारी पड़ताल में भारत की सीमा पर हमले के लिए बढ़ते चीन के युद्ध टैंकों का दावा करने वाला वायरल वीडियो झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget