एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाले शाकाहारी चिकन के विज्ञापन का वायरल सच

वायरल हो रहे विज्ञापन में जानकारी दी गई थी कि लोग 13 मार्च से लेकर 17 मार्च तक इस वेज चिकन का लुत्फ उठा सकते हैं.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. वायरल हो रहे इन फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही एक दावा तस्वीर की शक्ल में सोशल मीडिया पर सनसनी बढ़ा रहा है.

सोशल मीडिया पर विज्ञापन की शक्ल में घूमती एक तस्वीर के जरिए दावा है कि भारत में पहली बार वेज चिकन की एंट्री हुई है. विज्ञापन में सबसे ऊपर कंपनी का नाम लिखा हुआ है, 'वेजले क्वालिटी वेजिटेरियन फूड, भारत में पहली बार वेज चिकन'

वायरल हो रहे विज्ञापन में जानकारी दी गई थी कि लोग 13 मार्च से लेकर 17 मार्च तक इस वेज चिकन का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके लिए उन्हें दिल्ली के प्रगति मैदान में लगे आहार इंटरनेशनल फूड और हॉस्पिटेलिटी फेयर में आना होगा.

एबीपी न्यूज़ ने की वायरल तस्वीर की पड़ताल एबीपी न्यूज़ड पड़ताल के लिए तस्वीर में बताए पते पर पहुंचा. प्रगति मैदान में लगा वेजले का फूड काउंटर हमें मिला. पड़ताल में पता चला कि ये कंपनी शुद्ध शाकाहारी उत्पादों का निर्माण करती है. इनके सभी खाने के उत्पादों में सोया मुख्य होता है.

एबीपी न्यूज़ ने वेज चिकन की सच्चाई जानने के लिए वेजले कंपनी के मार्केटिंग हेड अमित बजाज से बात की. अमित बजाज ने बताया, "वेजले शुद्ध शाकाहारी उत्पाद ही बनाती है. एक उम्र के बाद डॉक्टर डाइट में मांसाहार कम करने को कहते हैं. वेजले के पास वो तमाम उत्पाद हैं जो दिखने में मांसाहार जैसे हैं, ये उत्पाद खाने में भी मांसाहार जैसे लगेंगे. सोया की दाल को प्रोसेस करके ये बनाया गया है. इसमें प्रोटीन ज्यादा है, फैट कम है, ये उत्पाद आसानी से डाइजेस्ट हो जाते हैं.''

अमित बजाज ने आगे बताया, "जुबान स्वाद के मामले में बहुत जिद्दी होती है. जुबान को वैसा ही स्वाद और न्यूट्रिशियन वाला खाना मिल जाए. इसलिए उसका नाम वेज चिकन रखा गया. जो लोग मांसाहार छोड़ना चाहते हैं या डॉक्टर डाइट में मांसाहार कम करने को कहते हैं. शाकाहारी लोग भी इसे खाकर मांसाहार को महसूस कर सकते हैं."

यानि कंपनी के सभी उत्पाद सोया से बनाए गए हैं और अगर कोई शाकाहारी रहते हुए मांसाहारी खाने का मजा लेना चाहे तो कंपनी के मुताबिक ये वेज चिकन उनके लिए है. हमारी पड़ताल में वेज चिकन वाला दावा सच साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget