एक्सप्लोरर

दिल्ली को तबाह करने वाली नासा की भविष्यवाणी का वायरल सच

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि नासा ने भविष्यवाणी की है कि 7 से 15 अप्रैल के बीच दिल्ली में भयानक भूकंप आएगा. इस भूकंप में लाखों लोगों की मौत होनी तय है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. वायरल हो रहे इन फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही एक मैसेज सोशल मीडिया पर सनसनी बढ़ा रहा है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि नासा ने भविष्यवाणी की है कि 7 से 15 अप्रैल के बीच दिल्ली में भयानक भूकंप आएगा. इस भूकंप में लाखों लोगों की मौत होनी तय है.

क्या लिखा है वायरल मैसेज में? वायरल मैसेज में लिखा है, ''नासा के मुताबिक, जल्द ही सबसे बड़ा भूकंप दिल्ली में आने वाला है. रिक्टर स्केल के पैमाने पर 9.1 या 9.2 का ये भूकंप कब आएगा इसकी तारीख अभी तक साफ नहीं है. लेकिन ये भूकंप 7 से 15 अप्रैल के बीच कभी भी आ सकता है जिसमें लाखों लोगों की जान जाएगी.'' मैसेज में आगे लिखा है, ''सबसे बड़े इस भूकंप का क्रेंद दिल्ली से सटे गुरुग्राम में होगा. विश्व के इतिहास में ये दूसरी बार है जब जान-माल के नुकसान की घोषणा पहले ही नासा ने कर दी है. आपके जो भी सगे-संबंधी दिल्ली एनसीआर में रहते हैं उनको इस बार में बताएं.'' वायरल मैसेज में दिल्ली छोड़ने की भी सलाह दी जा रही है. मैसेज में लिखा है, ''दिल्ली में आने वाला ये भूकंप इतना बड़ा होगा कि इसका असर हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु और राजस्थान से लेकर बिहार तक महसूस किया जा सकेगा. अगर संभव हो तो एक हफ्ते के लिए दिल्ली से बाहर चले जाएं. ज्यादा जानकारी के लिए www.nasaalert.com पर क्लिक करें.'' क्या है वायरल दावे का सच? एबीपी न्यूज़ ने वायरल दावे की पड़ताल की. दावा नासा के हवाले से किया जा रहा है इसलिए हमने वायरल मैसेज में दिए वेबसाइट के पते पर पहुंचने की कोशिश की. लेकिन लिंक पर क्लिक करने के बाद और कुछ देर इंतजार के बाद भी कुछ नहीं दिखा और उसके बाद लिख कर आया कि ये पेज काम नहीं कर रहा है. इसके बाद एबीपी न्यूज़ ने नी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान सेंटर के वैज्ञानिक जे.एल गौतम से संपर्क किया. जेएल गौतम ने बताया, ''इतिहास में इतना बड़ा भूकंप दिल्ली-एनसीआर या हिमालय के आस-पास के इलाके में कभी नहीं आया है. अगर किसी भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6 से ज्यादा होती है तो उसको कई राज्यों में महसूस किया जा सकता है ये भी सही है. लेकिन केंद्र दिल्ली होगा या गुरूग्राम इतना सटीक बता पाना संभव नहीं है. कोशिशें चल रही है लेकिन सटीक भविष्यवाणी संभव नहीं हो पाई है.'' वैज्ञानिक ने साफ किया कि अभी तक ऐसी कोई तकनीक नहीं आई है जो भूकंप के पहले उसकी तीव्रता, केंद्र और समय के बारे में बता सके. इसके साथ ही नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे किसी भूकंप की कोई जानकारी नहीं दी गई है. इसलिए राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान सेंटर के वैज्ञानिक के मुताबिक दिल्ली में भूकंप की भविष्यवाणी का दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget