एक्सप्लोरर

गुड मॉर्निंग मैसेज पर 18% GST लगने का दावा करने वाली खबर का वायरल सच

वायरल खबर में लिखा है कि आने वाले 1 अप्रैल से जो गुड मॉर्निंग मैसेज भेजे जाएंगे, सरकार उन पर टैक्स लगाएगी.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. वायरल हो रहे इन फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही एक दावा सोशल मीडिया पर सनसनी बढ़ा रहा है.

सोशल मीडिया पर दावा है कि व्हाट्सएप पर गुड मॉर्निंग भेजने पर भी सरकार 18 फीसदी जीएसटी लगाएगी. जिसका भुगतान महीने के अंत में आपको अपनी जेब से करना होगा.

क्या लिखा है वायरल मैसेज में? सोशल मीडिया पर वायरल अखबार की एक कटिंग में बड़े-बड़े शब्दों में लिखा है कि गुड मॉर्निंग मैसेज पर लगेगा 18% जीएसटी. वायरल खबर में लिखा है कि आने वाले 1 अप्रैल से जो गुड मॉर्निंग मैसेज भेजे जाएंगे, सरकार उन पर टैक्स लगाएगी.

आगे लिखा है कि मोबाइल संचार मंत्रालय के चीफ सेक्रेटरी लेख पाल के अनुसार आप जो भी गुड मॉर्निंग मैसेज भेजेंगे वॉट्सऐप मेसेंजर उनका हिसाब रखेगा. ऐसे मैसेज पर 18 फीसदी जीएसटी तय किया गया है जिसका महीने के अंत में बिल जेनेरेट होगा औऱ मोबाइल बिल के साथ उसका पेमेंट करना होगा.

वायरल खबर में बताया गया कि GST लगाने की जरूरत क्यों पड़ी? वायरल खबर में लिखा है कि सरकार ने ये फैसला उस रिपोर्ट के सामने आने के बाद लिया है जिसके अनुसार सुबह-सुबह लाखों गुड मॉर्निंग मैसेज भेजे जाने की वजह से भारत में इंटरनेट की स्पीड धीमी पड़ जाती है.

सरकार को उम्मीद है कि टैक्स लगाने से लोग गुड मॉर्निंग मैसेज कम भेजेंगे और इंटरनेट की स्पीड सुधर जाएगी लेकिन अगर इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो सरकार गुड मॉर्निंग मैसेज रिसीव करने वालों को भी टैक्स के दायरे में लाएगी.

एबीपी न्यूज़ ने वायरल मैसेज की पड़ताल हमने पड़ताल के लिए भी सोशल मीडिया को ही जरिया बनाया और ये तलाशना शुरू किया कि ये खबर कब से वायरल हो रही है. पता चला कि सबसे पहले 3 मार्च को ये खबर शेयर होनी शुरू हुई थी.

ऐसे में हमने 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक के सारे हिंदी अखबार छानना शुरू किया ताकि ये पता चल सके कि खबर किस संदर्भ में छपी है. इसी दौरान हमें 2 मार्च को दिल्ली से प्रकाशित नवभारत टाइम्स अखबार का संस्करण मिला जिसमें पहले पन्ने पर पहली खबर ही यही छपी थी.

नामी हिंदी अखबार में खबर छपी है तो क्या सच में गुड मॉर्निंग मैसेज पर 18 फीसदी जीएसटी देना होगा? इस सवाल के सस्पेंस को खत्म किया अखबार की सबसे आखिरी लाइन ने. असल में ये खबर 2 मार्च को यानि होली के दिन बुरा ना मानो होली है की तर्ज पर मजाक की तरह छपी थी जो देखते-देखते वायरल हो गई.

ऐसे में हमारी पड़ताल में गुड मॉर्निंग मैसेज पर 18 फीसदी जीएसटी का दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget