एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी के राज में सिर्फ मुसलमानों की नौकरी का हैरान करने वाला सच

वायरल विज्ञापन में लिखा है कि पद के लिए सिर्फ मुसलमान आवेदक ही आवेदन कर सकते हैं. योग्यता के कॉलम की पहली लाइन में यही लिखा है आवेदक का मुसलमान होना अनिवार्य है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. वायरल हो रहे इन फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही एक दावा विज्ञापन की शक्ल में सोशल मीडिया पर सनसनी बढ़ा रहा है.

सोशल मीडिया पर विज्ञापन की शक्ल में घूम रहा एक नोटिस दावा कर रहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिर्फ और सिर्फ मुसलमानों के हित के बारे में सोच रही हैं. दावा है कि सरकारी नौकरी के लिए सिर्फ मुसलमानों से आवेदन मंगाया गया है.

क्या लिखा है वायरल हो रहे विज्ञापन में? पद के लिए सिर्फ मुसलमान आवेदक ही आवेदन कर सकते हैं. योग्यता के कॉलम की पहली लाइन में यही लिखा है आवेदक का मुसलमान होना अनिवार्य है.

ममता बनर्जी के राज में सिर्फ मुसलमानों की नौकरी का हैरान करने वाला सच

एबीपी न्यूज़ ने की वायरल दावे की पड़ताल एबीपी न्यूज़ ने सबसे पहले कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर इस विज्ञापन को ढूंढने की कोशिश की.  हमें केएमसी की वेबसाइट पर स्वास्थ्य विभाग के पद से जुड़ा एक विज्ञापन तो मिला लेकिन ये वायरल विज्ञापन से बिलकुल अलग था.

आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद विज्ञापन में मुस्लिम आवेदक वाली अनिवार्यता नहीं थी. उसकी जगह लिखा था कि आवेदन करने वाले व्यक्ति का भारतीय नागरिक होना जरूरी है. आवेदन की तारीख 14 मार्च 2018 से लेकर 13 अप्रैल 2018 तक है.

कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन का क्या कहना है? इसके बाद एबीपी न्यूज़ ने पड़ताल को आगे बढ़ाया और कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के MIC यानि महापौर ऑतिन घोष से बात की. ऑतिन घोष ने बताया, ''ये विज्ञापन ठीक से नहीं निकाला गया. मुस्लिम ब्यूरियल बोर्ड के सचिव पद के लिए विज्ञापन निकाला था. जो विज्ञापन निकाला गया उसमें गलती निकली थी. ये नहीं लिखना चाहिए था कि सिर्फ मुसलमान ही आवेदन कर सकते हैं. हमने इस गलती को ठीक कर दिया है, भारतीय संविधान के आधार पर हम किसी धर्म को चिन्हित नहीं कर सकते. हमने भूल सुधार ली है.''

क्या भूल हुई कोलकाता कॉरपोरेशन से? दरअसल, केएमसी ने भर्ती का विज्ञापन 1889 के कोलकाता ब्यूरियल बोर्ड एक्ट के तहत निकाला था. लेकिन भारतीय संविधान के अनुसार नौकरी के लिए धर्म के आधार पर आवेदन नहीं मांगा जा सकता. इस गलती को सुधारते हुए केएमसी ने नया विज्ञापन जारी किया जिसमें लिखा है कि उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है.

इसलिए हमारी पड़ताल में सिर्फ मुसलमानों के आवेदन का दावा करने वाला विज्ञापन सच साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
LIVE: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ओवैसी का यूपी CM को चैलेंज- 'योगी आदित्यनाथ संभल से चुनाव लड़ लें, इंशाअल्लाह...'
ओवैसी का यूपी CM को चैलेंज- 'योगी आदित्यनाथ संभल से चुनाव लड़ लें, इंशाअल्लाह...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget