एक्सप्लोरर

वायरल सच: एक वेबसाइट जो दहेज के लिए लड़कों का रेट तय करती है

सोशल मीडिया के मुताबिक एक ऐसी वेबसाइट है जो खुल्लम खुल्ला दहेज के लिए लड़कों के रेट का हिसाब लगाती है. दावे के मुताबिक वेबसाइट बताती है कि सैलरी और शिक्षा के हिसाब से लड़के को कितना दहेज मिलना चाहिए.

नई दिल्ली: देश में दहेज लेना और देना दोनों अपराध माना जाता है. फिर भी दबे छिपे या किसी और शक्ल में दहेज जारी है. इस बीच सोशल मीडिया के दावे ने हर किसी को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया के मुताबिक एक ऐसी वेबसाइट है जो खुल्लम खुल्ला दहेज के लिए लड़कों के रेट का हिसाब लगाती है. दावे के मुताबिक वेबसाइट बताती है कि सैलरी और शिक्षा के हिसाब से लड़के को कितना दहेज मिलना चाहिए.

क्या दावा कर रहा है सोशल मीडिया? सोशल मीडिया पर फैले दावे के मुताबिक dowrycalculator.com नाम की एक वेबसाइट है, जो ये बताती है कि रंग, जाति, सैलरी और नौकरी के हिसाब से किस लड़के को कितना दहेज मिलना चाहिए.

सिंधिया ने की निंदा, मेनका गांधी ने की बांद करने की मांग इस वेबसाइट को लेकर चल रही खबरों को हवा तब मिली जब कांग्रेस नेता ज्योतिरातित्य सिंधिया ने dowrycalculator.com के बारे में ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ''किसी ने मुझे इस वेबसाइट के बारे में बताया. ये बेहद शर्मनाक है. वेबसाइट बनाने वालों को बता दूं कि भारत में दहेज लेना और देना दोनों कानूनन अपराध है. बाल एंव महिला विकास मंत्रालय और पीएम से अनुरोध है कि इस वेबसाइट खिलाफ कार्रवाई की जाए.'' वायरल सच: एक वेबसाइट जो दहेज के लिए लड़कों का रेट तय करती है

इधर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपील की और उधर महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सूचना और तकनीक मंत्री रवि शंकर प्रसाद को चिट्ठी लिखकर वेबसाइट को ब्लॉक करने की मांग की. मेनका गांधी ने अपनी चिट्ठी में लिखा, ''मेरी गुजारिश है कि इस वेबसाइट को जल्द से जल्द बंद किया जाए और इस वेबसाइट को बनाने और चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाए. ये ना सिर्फ शर्मनाक है बल्कि गैरकानूनी भी है क्योंकि ये दहेज को बढ़ावा देता है.''

क्या है दहेज कैलकुलेटर वेबसाइट का सच? एबीपी न्यूज़ ने दहेज नापने का दावा करने वाली वेबसाइट की पड़ताल की. वेबसाइट में सबसे नीचे तनुल ठाकुर का नाम लिखा था. इस वेबसाइट को एक लाख 26 हजार लोग लाइक कर चुके हैं. पेज पर तनुल ठाकुर का ट्विटर हैंडल भी मौजूद था मिला. तनुल के ट्विटर पर वेबसाइट से जुड़ा उनका एक ट्वीट मिला.

कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वेबसाइट पर कार्रवाई की मांग की थी. तनुल ठाकुर ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्वीट पर जवाब देते हुए शांत हो जाइए. ये सिर्फ एक मजाक है, वैसे वेबसाइट पर भीड़ जुटाने के लिए शुक्रिया.

तनुल ठाकुर भी मान रहे हैं कि वेबसाइट पर अचानक भीड़ बढी. जिसको पता चला वो वेबसाइट पर जाकर अपने दहेज के रेट का हिसाब लगाने लगा. तनुल ठाकुर की इस वेबसाइट पर कहीं नहीं लिखा है ये एक मजाक है सिर्फ इस एक लाइन के जहां लिखा है- 'भारत में शादी कराने वाली आंटियों के नाम समर्पित'

तनुल ठाकुर ने ट्विटर पर अपना परिचय न्यूज वेबसाइट 'द वायर' में फिल्म समीक्षक बताया है. एबीपी न्यूज़ ने तनुल से इस मामले पर बात कर उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया.

हो सकता है तनुल ठाकुर ने दहेज नाम की इस सामाजिक बुराई पर व्यंग्य की कोशिश की हो लेकिन इतने संवेदनशील मुद्दे पर अगर व्यंग्य को भी लोग दहेज को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल करने लगें तो ये बेहद खतरनाक है. बड़ी बात ये है कि इतना विवाद होने के बाद भी इंटरनेट पर ये वेबसाइट मौजूद है और धड़ल्ले से काम कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके
CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'
CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget