एक्सप्लोरर

अगर एनसीपी में फूट हुई तो कब बच पाएगी, कब चली जाएगी बीजेपी की सरकार

महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक स्तिथि में एनसीपी केंद्र में आ गई है. सवाल ये है कि पार्टी में टूट और कितनी संख्या किस ओर जाती है तो तय हो पाएगा कि फडणवीस सरकार कैसे बचेगी या कैसे चली जाएगी.

मुंबई: सभी सियासी समीकरणों को ध्वस्त करते हुए शनिवार की सुबह जैसे ही देवेंद्र फडणवीस के साथ बतौर डिप्टी सीएम अजित पवार ने शपथ ली तो कयास यही लगाए गए कि एनसीपी ने अचानक अपना फैसला बदल लिया है और बीजेपी सत्ता की इस लड़ाई में बाजी मार चुकी है. लेकिन शरद पवार की गैर मौजूदगी को ये कहकर दरकिनार किया गया कि शायद ये उनकी सियासी चाल है. इस दौरान घटनाक्रम इस तेजी से बदल रहे थे कि चंद मिनट में पता चल गया कि सियासत का जो भी खेल हुआ, इसमें शरद पवार की मर्जी शामिल नहीं है.

शपथग्रहण के चंद घंटे के बाद शरद पवार मीडिया के सामने आए. उन्होंने साफ किया कि अजित पवार को एनसीपी का समर्थन नहीं है और बीजेपी की गठबंधन सरकार विधानसभा में बहुमत नहीं साबित कर पाएगी. शरद पवार के साथ वो विधायक भी देखे गए जो शपथग्रहण के दौरान अजित पवार के साथ थे.

शरद पवार के इस दावे से साफ है कि अगर अजित पवार अड़े रहे तो पार्टी में टूट तय है. अब सवाल उठता है कि अगर पार्टी टूटती है तो कितने विधायक अपना पाला बदलते हैं. ऐसे में सवाल ये भी होगा कि फडणवीस सरकार कैसे बचेगी.

समीकरण समझिए

इस बार विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला. 288 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी जबकि शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली. अन्य के खाते में 73 सीटें गईं.

बहुमत के लिए 145 सीटों की दरकार है और बीजेपी के पास 105 सीटें हैं यानी सरकार बनाने के लिए उसे 40 सीटों की जरूरत है. बीजेपी का दावा है कि उनके साथ अनेक छोटे दल और निर्दलीय विधायक हैं और पार्टी के पास फिलहाल 120 विधायकों का समर्थन है. इस हिसाब से बीजेपी को 25 और सीटें मिल जाए तो उनकी सरकार बच जाएगी.

एनसीपी के पास 54 सीटें. अगर पार्टी में टूट होती है और अगर अजित पवार 36 विधायकों का समर्थन लेने में कामयाब हो जाते हैं तो फिर बीजेपी की सरकार बच जाएगी. क्योंकि दलबदल कानून के तहत दो तिहाई विधायकों का एक साथ आना जरूरी है और एनसीपी विधायकों की कुल संख्या का दो तिहाई 36 है. लेकिन अगर अजित पवार को 36 से कम विधायकों का समर्थन मिलता है तो बीजेपी की सरकार मुश्किल में फंस जाएगी.

NCP अध्यक्ष शरद पवार का बड़ा आरोप- मेरी पार्टी के विधायकों को धोखे से शपथ के दौरान बुलाया गया

जानिए वो कौन से नेता हैं जो बीजेपी और अजीत पवार के बीच की कड़ी साबित हुए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget