एक्सप्लोरर

राज्यसभा में अगले साल तक बीजेपी को कितनी सीटों का होगा फायदा? जानिए

वर्तमान में राज्यसभा में बीजेपी के 95 सदस्य हैं. राज्यसभा की वेबसाइट के अनुसार उच्च सदन में फिलहाल 240 सदस्य हैं. वर्ष 2022 में कम से कम 78 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो जाएगा.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद राज्यसभा में केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी को फिलहाल कोई खास लाभ होता नहीं दिख रहा है. एक रिपोर्ट में सोमवार को दावा किया गया कि अगले साल तक उच्च सदन में बीजेपी की सदस्य संख्या में एक सीट का इजाफा होगा और उसकी कुल संख्या 96 हो जाएगी.

वर्तमान में राज्यसभा में बीजेपी के 95 सदस्य हैं. राज्यसभा की वेबसाइट के अनुसार उच्च सदन में फिलहाल 240 सदस्य हैं. वर्ष 2022 में कम से कम 78 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो जाएगा. इनमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, आनंद शर्मा और कपिल सिब्बल शामिल हैं.

ब्रोकरेज कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा, 'हमारी समीक्षा में यह बात सामने आई है कि अगले दौर के राज्यसभा चुनावों (2022) में बीजेपी को कोई खास फायदा नहीं होगा क्योंकि आंध्र प्रदेश और राजस्थान से उसकी सीटें कम होंगी. उत्तर प्रदेश में फायदे के बावजूद पश्चिम बंगाल से उसकी सीट में कोई इजाफा नहीं होना है.'

तीन राज्यों  में सत्तारूढ़ दलों की वापसी 
चार राज्यों के रविवार को आए नतीजों में से तीन राज्यों में सत्तारूढ़ दलों ने ही सत्ता में वापसी की. पश्चिम बंगाल में 292 सीटों पर हुए चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटों पर कब्जा जमाया जबकि बीजेपी विधानसभा में अपनी सदस्य संख्या तीन से 77 तक पहुंचाने में सफल रही.

तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम और कांग्रेस सहित अन्य दलों के गठबंधन 234 में से 155 सीटें जीतकर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) को सत्ता से बेदखल किया. केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने पुन: सत्ता में वापसी की. उसने राज्य की 140 में से 97 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की. एनडीए असम में अपनी सत्ता बचाने में सफल रही. राज्य की 126 में 74 सीटों पर उसने जीत दर्ज की.

कुछ ऐसा होगा 2022 में राज्यसभा का गणित 
रिपोर्ट में कहा गया, '2022 के द्विवार्षिक चुनाव के बाद राज्यसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या 96 हो जाएगी.' ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में 2022 के मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है. रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस की सदस्य संख्या 35 से 38 और द्रमुक की सात से नौ हो जाएगी. अन्नाद्रमुक के सदस्यों की संख्या पांच से तीन रह जाएगी.' कोटक ने कहा, 'भारी संसाधन और समय झोंकने के बाद भी पश्चिम बंगाल में आशा के अनुरूप प्रदर्शन ना होने पर बीजेपी का क्या रुख रहता है, यह देखना दिलचस्प होगा.'

यह भी पढ़ें: Assam Election 2021: असम में NDA को बहुमत, जानिए बीजेपी और कांग्रेस को कितने फीसदी मिले वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम तक...'
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष का हंगामा, गुस्से में बोले रिजिजू- 'वो सुबह से शाम तक यहीं'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget