एक्सप्लोरर

Assam Election 2021: असम में NDA को बहुमत, जानिए बीजेपी और कांग्रेस को कितने फीसदी मिले वोट

बीजेपी को जहां असम विधानसभा चुनाव में 126 में से 60 सीटों पर जीत मिली है तो वहीं कांग्रेस को 29 सीटों पर सफलता मिली है.

गुवाहाटी: असम में लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने वाली बीजेपी को विधानसभा चुनाव में 33.21 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं. निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी. बीजेपी के गठबंधन साझेदार असम गण परिषद (एजीपी) को 7.91 प्रतिशत वोट मिले जबकि यूपीए के प्रमुख दल कांग्रेस को 29.67 प्रतिशत और एआईयूडीएफ को 9.29 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं.

बीजेपी को जहां विधानसभा चुनाव में 126 में से 60 सीटों पर जीत मिली है तो वहीं उसके सहयोगी दलों असम गण परिषद (एजीपी) को नौ और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी (लिबरल) को छह सीटों पर जीत हासिल हुई. कांग्रेस को 29, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (एआईयूडीएफ) को 16 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट को चार सीटों पर जीत मिली. एक सीट पर माकपा और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत हासिल हुई.

बीजेपी को 6,84,538 वोट मिले
आयोग के आंकड़ों के अनुसार 92 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली बीजेपी को 6,84,538 (33.21 प्रतिशत) वोट मिले. 26 सीटों पर उम्मीदवार उतारने वाले क्षेत्रीय दल असम गण परिषद को 1,519,777 (7.9 फीसद) मतदाताओं ने वोट दिया. आयोग की वेबसाइट के अनुसार आठ सीटों पर चुनाव लड़ने वाली यूपीपीएल को मिले मतों के आंकड़े नहीं दिये गए हैं.

कांग्रेस को 5,703,341 वोट मिले 
कुल 94 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को 5,703,341 (29.7 प्रतिशत), 14 सीटों पर लड़ने वाली एआईयूडीएफ को 1,786,551 (9.3 प्रतिशत) जबकि दो सीटों पर उम्मीदवार उतारने वाली माकपा को केवल 160,758 (0.84 फीसद) वोट मिले. अन्य के खाते में 2,628,518 यानी 13.7 प्रतिशत वोट पड़े जबकि 219,578 (1.14 प्रतिशत) मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया.

चुनाव जीतने वाले प्रमुख चेहरों में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उनके मंत्रिमंडल के साथी हिमंत बिस्व सरमा और चंद्रमोहन पटवारी, पिछली विधानसभा के अध्यक्ष हितेन्द्र नाथ गोस्वामी, एजीपी प्रमुख अतुल बोरा और सीएए-विरोधी आंदोलन के जेल में बंद नेता अखिल गोगोई शामिल हैं. हार का सामना करने वालों में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा और बीपीएफ की उम्मीदवार तथा राज्य की मंत्री प्रमिला रानी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटना पर केंद्रीय गृहमंत्रालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी का हिस्सा होंगे सोनम वांगचुक, 6 जून को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में रहेंगे शामिल
कॉकरोच जनता पार्टी का हिस्सा होंगे सोनम वांगचुक, 6 जून को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में रहेंगे शामिल
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
टूटे हाथ-पैर, क्षतिग्रस्त पसलियां, कुल 51 जख्म और सिगरेट से जलाए निशान... डेढ़ साल के मासूम अरशिद की दर्दनाक मौत
टूटे हाथ-पैर, क्षतिग्रस्त पसलियां, कुल 51 जख्म और सिगरेट से जलाए निशान... डेढ़ साल के मासूम अरशिद की दर्दनाक मौत
कर्नाटक के वाल्मीकि कॉरपोरेशन घोटाले में CBI की चार्जशीट, पूर्व मंत्री बी. नागेंद्र समेत 30 लोगों पर शिकंजा
कर्नाटक के वाल्मीकि कॉरपोरेशन घोटाले में CBI की चार्जशीट, पूर्व मंत्री बी. नागेंद्र समेत 30 लोगों पर शिकंजा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi की सास का घटिया ड्रामा! रोके से किया दूर, अब Dhruv सिखाएगा सबक!
बॉलीवुड न्यूज़: 😯'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक का तड़का!
Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच! पीड़िताओं की गवाहियों से कांप उठेगी रूह
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच से कांप उठेगी रूह!
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Chenab-Beas Link Project: चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
Embed widget