एक्सप्लोरर

अयोध्या जमीन खरीद विवाद का A To Z: जानें कब किसने किससे खरीदी-बेची, आखिर मिनटों में कैसे करोड़ों का खेल खेला गया

Ayodhya Mandir Land deal: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं. विपक्ष इस मामले को लेकर पूरी तरह से हमलावर है. वहीं ट्रस्ट ने भी अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है.

नई दिल्ली: अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से संबंधित एक जमीन सौदे के विवाद ने राजनीति को गरमा दिया है. विपक्ष सवाल उठा रहा है कि आखिर कैसे जो जमीन खरीदी गई उसकी कीमत महज पंद्रह मिनट के भीतर दो करोड़ से 18.5 करोड़ हो गई. इस बीच जमीन को लेकर एक नया विवाद भी सामने आ गया है, जिसमें जमीन वक्फ बोर्ड का बताया जा रहा है. जमीन के असली मालिक के पुरखों की तरफ से इस जमीन को वक्फ बोर्ड को दिया गया. एबीपी न्यूज़ के पास इस जमीन से जुड़े कागज मौजूद हैं.

2011 में हुआ था एग्रीमेंट जिसे 2014 में रिन्यू करवाया गया
इस एंग्रीमेंट में विक्रेता के तौर पर बेचने वाले के नाम के आगे महबूब आलम, जावेद आलम, नूर आलम और फिरोज आलम लिखा है. खरीदने वालों की जगह पर कुसुम पाठक और हरीश पाठक का नाम लिखा है. 2014 में 2011 का ही एग्रीमेंट इन्हीं लोगों के बीच रिन्यू करवाया गया था. क्योंकि विवाद कोर्ट में होने की वजह से रजिस्ट्री नहीं हो पायी थी. 2017 में विवाद निपटारा होने के बाद कुसुम पाठक और हरीश पाठक के नाम पर रजिस्ट्री हुई. 2019 में दो करोड़ की कीमत पर फिर से जमीन बेचने की प्रक्रिया शुरू हुई.  साल 2019 में कुसुम पाठक और हरीश  पाठक का सुल्तान अंसारी समेत आठ लोगों के साथ रजिस्टर्ड एग्रीमेंट हुआ. जमीन की कीमत दो करोड़ लगाई जाती है. 

एग्रीमेंट से आठ लोगों के नाम गायब, एक नया नाम जुड़ा
अब आता है, 2021 का साल जब इस जमीन की रजिस्ट्री फिर से होती है. इसी को लेकर आरोप है कि 15 मिनट में 16 करोड़ का चूना लग गया. कुसुम पाठक और हरीश पाठक ने यह जमीन बेची. खरीदने वाले हैं सुल्तान अंसारी और उनके साथ रवि मोहन तिवारी. एंग्रीमेंट के दौरान सुल्तान अंसारी के साथ लिखे आठ लोगों के नाम रजिस्ट्री के दौरान गायब हैं और रवि मोहन तिवारी का नया नाम डील से जुड़ जाता है. इस सौदे के दौरान जमीन की कीमत दो करोड़ रुपये हैं. 

दोनों डील में  गवाह एक, इसी पर विपक्ष उठा रहा सवाल
18 मार्च को 7 बजकर 10 मिनट पर इसकी रजिस्ट्री हुई, इस डील के गवाह  अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा बने. इस डील के ठीक 15 मिनट के बाद सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी ने इसी जमीन को बेचा. इसका खरीददार श्रा राम मंदिर ट्रस्ट है और जमीन की कीमत 18.5 करोड़ रुपये है. 18 मार्च को ही सात बजकर 25 मिनट पर यह रजिस्ट्री हुई और इसमें भी गवाह ऋषिकेश उपाध्याय और अनिल मिश्रा बने. 

बस इन्हीं आखिरी दो सौदों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, ''ट्रस्ट के सम्मानित सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के मेयर को मालूम था कि इस जमीन की कीमत दो करोड़ रुपये है. क्योंकि जमीन खरीदने के दौरान भी वो गवाह हैं और जमीन बेचे जाने के दौरान भी गवाह हैं.''

संजय सिंह के आरोपों पर चंपत राय ने दी सफाई
 ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस तरह के आरोपों से नहीं डरते. वह खुद पर लगे आरोपों का अध्ययन करेंगे. मीडिया को जारी एक संक्षिप्त बयान में राय ने कहा, "हम पर तो महात्मा गांधी की हत्या करने का आरोप भी लगाया गया था. हम आरोपों से नहीं घबराते. मैं इन आरोपों का अध्ययन और उनकी जांच करूंगा."

राम मंदिर निर्माण के दूसरे चरण का कार्य दिसंबर में शुरू होगा
बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दूसरे चरण की शुरुआत दिसंबर में होगी और इस दौरान मंदिर का ढांचा खड़ा करने के लिए पत्थर लगाने का कार्य किया जाएगा. मंदिर के ट्रस्ट ने बीते हफ्ते यह जानकारी दी थी. राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, नींव भरने का कार्य अक्टूबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा और दिसंबर से निर्माण के दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी, जिसमें भव्य मंदिर का ढांचा तैयार करने के लिए पत्थर लगाने का कार्य किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget