एक्सप्लोरर

प्रीमियम तत्काल: सफर से 24 घंटे पहले मिलने वाले रेलवे के सबसे महंगे टिकट के बारे में जानें सभी नियम

आईआरसीटी की वेबसाइट और ऐप पर ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों के लिए तत्काल के अलावा "प्रीमियम तत्काल" का भी विकल्प है. तत्काल टिकट के मुकाबले प्रीमियम तत्काल टिकट की राशि काफी ज्यादा होती है.

नई दिल्ली: भारतीय रेल में रिजर्व टिकट न मिलना, ट्रेन लेट हो जाना जैसी समस्याएं लगातार बनी रहती हैं. तत्काल टिकट का सिस्टम है लेकिन बेहतर व्यवस्था ना होने की वजह से लोगों को टिकट पाने के लिए दलालों के चक्कर काटने पड़ते हैं. ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों के लिए एक सुविधा और है. आईआरसीटी की वेबसाइट और ऐप पर ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों के लिए तत्काल के अलावा 'प्रीमियम तत्काल' की भी सुविधा है. प्रीमियम तत्काल को डायनामिक फेयर प्राइसिंग के साथ भारतीय रेल द्वारा लाया गया था. डायनामिक फेयर का मतलब है कि ये राशि फिक्स नहीं होती है, बुकिंग के आधार पर घटती बढ़ती रहती है. तत्काल टिकट के मुकाबले प्रीमियम तत्काल टिकट की राशि काफी ज्यादा होती है. टिकट राशि बुकिंग रेट और सीटों की संख्या के हिसाब से बदलती रहती है.

  1. तत्काल टिकट के समय ही प्रीमियम तत्काल की बुकिंग की जाती है.
  2. तत्काल की तरह एसी के लिए सुबह 10 बजे इसकी बुकिंग शुरू होती है. इसी तरह नॉन-एसी टिकट के लिए सुबह 11 बजे से बुकिंग की जाती है.
  3. आईआरसीटीसी के नियम के हिसाब से एजेंट्स को प्रीमियम तत्काल की बुकिंग करने की इजाजत नहीं है.
  4. इसके तहत डायनामिक भाड़ा वसूला जाता है. यानि ये राशि बढ़ती घटती रहती है.
  5. इसके तहते सिर्फ कंफर्म टिकट ही मिलता है यानि इसके तहत वेटिंग लिस्ट या आरएसी श्रेणी के टिकट नहीं बुक किए जा सकते हैं.
  6. सिर्फ इंटरनेट यानि कि ऑनलाइन माध्यम के जरिए ही प्रीमियम तत्काल टिकट बुक किए जा सकते हैं.
  7. इसके तहत टिकट बुक कराने वालों को किसी तरह की छूट नहीं मिलती है. बच्चों के लिए भी पूरी राशि देनी पड़ती है.
  8. प्रीमियम तत्काल बुक करते समय आइडेंटिटी कार्ड नंबर की जरूरत होती है. अगर दो या दो से अधिक लोगों ने एक साथ टिकट बुक किया है तो उनमें से कम से कम एक शख्स को ट्रेन में चलते वक्त अपना आइडेंटिटी कार्ड अपने पास रखना होगा.
  9. प्रीमियम तत्काल टिकट को कैंसिल कराने पर कोई राशि वापस नहीं मिलती. यानि रिफंड की कोई व्यवस्था नहीं है. इसका सीधा मतलब है कि जब आपका सफर बिल्कुल पक्का हो तभी इसका इस्तेमाल करें, वरना सारे पैसे पानी में मिल जाएंगे
  10. तत्काल टिकट बुक करते वक्त जो भी नियम हैं वो सारे नियम प्रीमियम तत्काल पर भी लागू होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासा के बाद उठे कई सवाल
दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासा के बाद उठे कई सवाल
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget