एक्सप्लोरर

जानिए, बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम को कितने साल की सजा हो सकती है

पंचकूला: बलात्कारी करार दिए गए राम रहीम को सज़ा कितनी मिलेगी इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं. कानून के जानकारों के मुताबिक बलात्कार के लिए उसे कम से कम 7 साल की सज़ा मिलेगी. अगर जज घटना के हालात को देखते हुए अपराध को ज़्यादा गंभीर मानते हैं, तो 10 साल तक की भी सज़ा दे सकते हैं.

राम रहीम पर बलात्कार यानी आईपीसी की धारा 376 और धमकी देने यानी धारा 506 के तहत दोष साबित हो चुका है. चूंकि घटना 2002 की है, ऐसे में दिल्ली गैंगरेप के बाद 2013 में सख्त की गई धारा इस मामले में नहीं लगेगी. इसके बावजूद अगर अदालत बलात्कार पीड़िताओं के साथ धर्म के नाम पर हुए धोखे और 2 महिलाओं के साथ कई बार हुए बलात्कार को तरजीह देती है तो उसे 10 साल तक की सज़ा हो सकती है. सुप्रीम कोर्ट के वकील आर के कपूर का भी यही तर्क है.

इसके अलावा धारा 506 के लिए भी 7 साल तक की सज़ा मिल सकती है.

रोहतक जेल में बैठ रही विशेष अदालत का दर्जा चूंकि सेशन्स कोर्ट का है, इसलिए इसके खिलाफ अपील हाईकोर्ट में हो सकेगी. फैसले की कॉपी राम रहीम को तुरंत मिल जाएगी. इसके बाद उसके वकील हाईकोर्ट में अपील दायर करेंगे. वकील अपील पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट से सज़ा पर रोक यानी ज़मानत की मांग करेंगे. हालांकि, कानून के जानकारों के मुताबिक इस तरह के संगीन मामलों में ज़मानत मिलना काफी मुश्किल होता है.

जानकारों के मुताबिक अगर सज़ा के 2-3 दिन बाद भी अपील दाखिल होती है तो अदालत सीबीआई का पक्ष सुने बिना ज़मानत पर फैसला नहीं देगी. सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा. यानी अब लंबे अरसे के लिए उसका ठिकाना जेल होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget