एक्सप्लोरर

Farmani Naaz: ‘हर-हर शंभू’ गाने से देवबंद के उलेमा को नाराज करने वाली फरमानी नाज कौन हैं? जानिए पूरी कहानी

Farmani Naaz Story: एक मुस्लिम गायिका फरमानी नाज ने भगवान शिव पर एक भजन गाया और इस पर बवाल मचना शुरू हो गया. देवबंद के उलेमा ने इस पर ऐतराज जताया है. जानिए कौन है ये सिंगर और क्या कहना है उसका.

YouTube Singer Farmani: यूट्यूब (YouTube) पर अपनी आवाज का जादू बिखरने वाली और इंडियन आइडल (Indian Idol) की पूर्व प्रतिभागी फरमानी नाज (Farmani Naaz) इन दिनों काफी चर्चा में हैं. फरमानी नाज से कुछ मुस्लिम कट्टरपंथी इस समय नाराज चल रहे हैं, वजह ये है कि फरमानी ने भगवान शिव (Lord Shiva) के ऊपर एक गीत गाया है. इस पर देवबंद (Deoband) के उलेमा ने ऐतराज जताया है. उन्होंने कहा है कि शरिया कानून (Sharia Law) के तहत गाना गाने की इजाजत नहीं है. उन्होंने कहा है कि गाना गाना हराम है. मुस्लिम मानने वाली महिलाओं को गाना गाने से पहेज करना चाहिए.

उलेमा के बयान पर अब विवाद शुरू हो गया. फरमानी ने कहा है कि एक कलाकार का कोई धर्म नहीं होता है. जब मैं गाना गाती हूं तो सब भूल जाती हूं. मैं कव्वाली भी गाती हूं. यहा तक कि मोहम्मद रफी ने भी भक्ति गीत गाए हैं. उन्होंने बताया कि मुझे कभी कोई धमकी नहीं मिली. हां थोड़ा विवाद जरूर हुआ है लेकिन मेरे घर तक कोई नहीं आया है.

कौन हैं फरमानी नाज?

सोशल मीडिया और यूट्यूब का इस्तेमाल करने वाले इंसान जानते ही होंगे कि फरमानी नाज अपने गानों की वजह से खूब चर्चित रहती हैं. फरमानी नाज यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की एक जानी मानी गायिका हैं. उनकी लोकप्रियता अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके यूट्यूब पर 3.84 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. इंडियन आइडल के सीजन-12 में उन्होंने पार्टसिपेट किया था जिसके बाद उनको और पहचान मिली. साल 2017 में उन्होंने मेरठ के इमरान से निकाह किया था. इसके बाद उनको एक बेटा हुआ. बच्चा होने के बाद फरमानी के ससुरालवालों ने उनकी मां से बच्चे के मेडिकल बिल का भुगतान करने के लिए कहा जिसके बाद से फरमानी अपनी मां के साथ रहती हैं. कहानी यहीं खत्म नहीं होती है. फरमानी की मां ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बीजेपी नेता ने उनकी मदद की और पोते के इलाज के लिए पैसे दिए.

फरमानी की कैसे बनी पहचान?

दरअसल फरमानी (Farmani Naaz) बहुत दिनों से गाने गाती थीं. एक दिन एक शख्स ने उनके गाने का एक वीडियो (Video) बनाकर यूट्यूब (YouTube) पर डाल दिया. इस गाने के बाद फरमानी को सोशल मीडिया (Social Media) पर बहुत सराहना मिली. इसके बाद फरमानी ने इंडियन आइडल (Indian Idol) के सीजन-12 में हिस्सा लिया और जजों को काफी प्रभावित किया लेकिन अपने बच्चे की तबियत बिगड़ने की वजह से वो इसे छोड़कर चली आईं लेकिन समय समय पर वो अपने गायकी के वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करती रहती हैं.  

ये भी पढ़ें: Farmani Naaz: 'आर्टिस्ट का कोई धर्म नहीं होता', हर-हर शंभू गाने को लेकर उलेमा के बयान पर बोलीं सिंगर फरमानी नाज

ये भी पढ़ें: Farmani Naaz: 'हर-हर शंभू' गाने पर फरमानी नाज से उलेमा नाराज, कहा- इस्लाम में नाच-गाना जायज नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget