एक्सप्लोरर

Assam: उग्रवादी संगठन KLO के साथ शांति वार्ता की प्रक्रिया शुरू, जल्द केंद्र और असम सरकार के साथ होगी बैठक

Assam News: कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन के कमांडर-इन-चीफ जीबन सिंघा ने अन्य नेताओं के साथ नगालैंड में सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर कर दिया था.

Assam KLO News: सरकार ने उग्रवादी संगठन कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ) के कमांडर-इन-चीफ जीबन सिंघा कोच और कुछ अन्य नेताओं के जंगल से निकलकर मुख्यधारा में शामिल होने के बाद बातचीत की प्रक्रिया शुरू की है. केंद्र सरकार, असम राज्य सरकार और केएलओ (KLO) के सदस्यों के बीच जल्द ही बैठक होगी, जिसकी तारीखों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जीबन सिंघा कोच (Jiban Singha Koch) अभी गुवाहाटी में हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा, "सरकार ने केएलओ के साथ बातचीत शुरू कर दी है." इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि यह बड़ी खबर है कि जीबन सिंह कोच मुख्यधारा में लौट आए हैं. 

जीबन सिंघा ने किया था सरेंडर

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "वह कुछ दिन पहले मुख्यधारा में शामिल हुए थे. उन्हें कुछ समय आराम करने दें, फिर वह सरकार के साथ चर्चा शुरू करेंगे." हाल ही में, जीबन सिंघा कोच ने नौ अन्य नेताओं और संगठन के सदस्यों के साथ नगालैंड के मोन जिले के लोंगवा क्षेत्र में सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था.

अलग राज्य की कर रहे मांग

केएलओ कोच राजबंशी समुदाय के लिए अलग राज्य की मांग कर रहा है. यह समुदाय उत्तर पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में फैला हुआ है और असम अलग कामतापुर राज्य की मांग कर रहा है. दिसंबर 2022 में एक ट्वीट में, असम के मुख्यमंत्री ने कहा था, "क्षेत्र में स्थायी शांति लाने के लिए भारत सरकार के प्रयासों को जारी रखते हुए, मैं राजनीतिक संवाद के माध्यम से सभी मुद्दों को हल करने के लिए केएलओ नेतृत्व की जल्द से जल्द मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा का स्वागत करता हूं. असम सरकार इस फैसले का स्वागत करती है और इस कदम को लेकर सम्मान दिया जाएगा." 

ये भी पढ़ें- 

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर लगाया 'विदेशी कोविड वैक्सीन' का दबाव बनाने का आरोप, जयराम रमेश ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget