एक्सप्लोरर

'माता सीता ने वापस लिया अपना श्राप', अयोध्या के राजा ने शहर को लेकर क्यों कही ये बात?

Ram Mandir News: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होने वाला है. इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं. अयोध्या का भी कायाकल्प किया जा रहा है.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या के राजा ने बताया है कि प्रशासन को शहर में फाइव स्टार होटलों को बनाने के लिए 100 से ज्यादा आवेदन मिले हैं. सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि कुछ सालों तक यहां पर ढंग के होटल भी नहीं हुआ करते थे. राम मंदिर बनकर तैयार होने के बाद से अयोध्या में पर्यटन सेक्टर को बूम मिलने वाला है. अगले साल 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिसके बाद मंदिर आम लोगों के लिए खुल जाएगा. 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा अयोध्या शाही परिवार के सदस्य हैं. इस परिवार का इतिहास राजा दर्शन सिंह के समय का है, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने 19वीं सदी में शहर पर शासन किया था. शहर में बिमलेंद्र को लोग राजा साहब के तौर पर जानते हैं. वह राम जन्मभूमि आंदोलन की शुरुआत से ही इसके साथ जुड़े हुए हैं. वह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य भी हैं, जो मंदिर के निर्माण की देखरेख कर रहा है. 

अयोध्या में नहीं होती है पैर रखने की जगह: बिमलेंद्र मोहन

बिमलेंद्र मोहन ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से ही अयोध्या में खुशी का माहौल है. अस्थायी मंदिर बन गया था. छुट्टियों के दिन, मंगलवार को या किसी अन्य त्योहार को यहां पैर रखने की जगह नहीं होती है. अयोध्या में कभी ढंग के होटल नहीं होते थे और अब यहां फाइव स्टार होटल खोलने के लिए 100 से ज्यादा आवेदन आए हैं. डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने मुझे खुद बताया है.'

हट गया माता सीता का श्राप!

अयोध्या के राजा ने बताया कि शहर को स्मार्ट सिटी के तौर पर तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि पांच साल में लोग सिर्फ दर्शन के लिए नहीं, बल्कि शहर देखने आएंगे. अयोध्या देश की सर्वोत्तम पवित्र नगरी के रूप में जानी जाएगी.' 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में बड़े पैमाने पर विकास के काम किए जा रहे हैं. शहर को नया एयरपोर्ट मिल रहा है और रेलवे स्टेशन को नया रूप दिया जा रहा है. 

अयोध्या शहर में हो रहे चौतरफा विकास को लेकर बिमलेंद्र मोहन ने कहा, 'ऐसा मालूम पड़ता है कि माता सीता ने अपना श्राप वापस ले लिया है.' स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, जब भगवान राम ने अफवाहों के चलते सीता को शहर से बाहर निकाल दिया था, तो उन्होंने अयोध्या को श्राप दिया गया. कई लोगों का मानना ​​है कि इसी श्राप की वजह से कभी भी अयोध्या में तेज गति से विकास नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें: भव्य और दिव्य अयोध्या बनाने के लिए खर्च हो रहे 4115.56 करोड़, इन प्रोजेक्ट पर हो रहा काम, यहां पढ़े पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
'राहुल गांधी डरे हुए हैं...' संसद में हंगामे पर गौरव भाटिया ने साधा निशाना
'राहुल गांधी डरे हुए हैं...' संसद में हंगामे पर गौरव भाटिया ने साधा निशाना
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget