एक्सप्लोरर

कनाडा में कैसे पुलिस की गिरफ्त में आया खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डल्ला, पढ़ें पूरी कहानी

Arshdeep Dalla Arrested in Canada: अर्शदीप ने पुलिस को बयान दिया कि एक अज्ञात गाड़ी उसका पीछा कर रही थी और एक गोली गलती से उसकी गाड़ी में चली गई. अगले ही दिन पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली.

खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डल्ला को कनाडा में पुलिस ने गिरफ्तार किया. हरदीप सिंह निज्जर का सहयोगी बताया जा रहा है. उसे पिछले महीने अज्ञात हमलावरों के साथ मुठभेड़ में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस ने इस दौरान उसके वाहन और घर की तलाशी ली, जहां से अवैध हथियार बरामद हुए.

अर्शदीप गिल और गुरजंत सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने 28 अक्टूबर को हमला किया. इस हमले में गिल घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस को गुएल्फ़ अस्पताल बुलाया गया. पुलिस ने उनके डॉज डुरैंगो एसयूवी की जांच की, जिसमें ड्राइवर की ओर और सामने की खिड़की पर गोली के निशान मिले. इसके अलावा, गाड़ी के भीतर से दो गोलियों के खोके बरामद हुए, जिससे यह संकेत मिला कि गिल और सिंह ने भी जवाबी फायरिंग की होगी.

मुठभेड़ के बाद हुई घर की तलाशी

अर्शदीप ने पुलिस को बयान दिया कि एक अज्ञात गाड़ी उसका पीछा कर रही थी और एक गोली गलती से उसकी गाड़ी में चली गई. अगले ही दिन पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली, जिसमें एक टॉरस 9mm पिस्टल एक भरी हुई मैगजीन के साथ एक बैग में छुपाई हुई पाई गई. इसके अलावा, एक राइफल, शॉटगन और दो हाई-कैपेसिटी मैगजीन भी एक गन सेफ में मिले.

एक मैगजीन में 15 राउंड और दूसरी में 35 राउंड गोला-बारूद रखने की क्षमता थी. पुलिस ने अर्शदीप और गुरजंत को "इरादे के साथ हथियार चलाने," प्रतिबंधित हथियार रखने, सीरियल नंबर में छेड़छाड़, और बिना लाइसेंस के गोला-बारूद व हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया, क्योंकि उनके पास मिले हथियार का बैरल 80 mm लंबाई का था.

अर्शदीप पर भारत में पहले से दर्ज हैं कई केस

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, 28 वर्षीय अर्शदीप डल्ला कनाडा के सरे में अपनी पत्नी के साथ रहता है. उस पर भारत में कई जबरन वसूली, हत्या और अन्य आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज हैं. पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया है. अर्शदीप ने फेसबुक पर पंजाब के जगराांव के एक इलेक्ट्रीशियन, परमजीत सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. इसके अलावा, उसके सहयोगियों ने नवंबर 2020 में डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी मनोहर लाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वह डेरा सच्चा सौदा के एक अन्य अनुयायी, शक्ति सिंह के अपहरण और हत्या की साजिश में भी शामिल था.

ये भी पढ़ें:

दुनिया के सबसे ज्यादा डायबिटीज के मरीज भारत में, लैंसेट जर्नल की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget