एक्सप्लोरर

Wayanad Landslide: 387 की मौत, 180 अभी भी लापता... वायनाड में 7 दिन बाद खुले स्कूल, जानें लेटेस्ट अपडेट्स

Wayanad Landslide News: वायनाड भूस्खलन में अब तक 387 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. रविवार को यहां 2 और शव मिले. फिलहाल 180 लोग लापता हैं जिनकी तलाश जारी है. आज भी कई टिमें रेस्क्यू अभियान चलाएंगी.

Wayanad Landslide Latest News: वायनाड लैंडस्लाइड के 7वें दिन रेस्क्यू टीम को 2 शव मिले. इसी के साथ इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या 387 तक पहुंच गई. 180 लोग अब भी लापता हैं. इन लापता लोगों की तलाश अब भी जारी है.

जानकारी के अनुसार, रविवार (4 अगस्त 2024) को जो दो शव मिले उनमें से एक परपनपारा से और दूसरा नीलांबुर से मिला. शरीर के सात हिस्से नीलांबुर से और एक शरीर का हिस्सा सोचीपारा से बरामद किया गया. वहीं 387 शवों में से 172 की पहचान हो चुकी है. रविवार को 8 शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि बाकी का अंतिम संस्कार आज होगा.

केन पहाड़ी पर आज ज्यादा लोगों को जाने की अनुमति नहीं

इन सबके बीच रेस्क्यू टीम आज तलाशी के लिए केन पहाड़ी पर जाएगी, लेकिन यहां ज्यादा लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. दरअसल, रविवार को जो 18 लोग सर्च के लिए गए थे, वे वहां पहाड़ पर फंस गए थे. इसलिए ज्यादा लोगों के जाने पर रोक रहेगी. वहीं फंसे हुए लोगों को वापस लाने का प्रयास भी आज किया जाएगा.

लापता लोगों की तलाश में चालियार नदी में भी उतरेगी टीम

मुंडक्कई भूस्खलन में लापता लोगों की तलाश चालियार नदी में आज भी जारी रहेगी. पंचायत सदस्यों के नेतृत्व में एक खोज दल सुबह 8 बजे प्रत्येक वॉर्ड में उतरेगा और लापता की तलाश करेंगे. प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण तेज़ करने के लिए सेना की तरफ से चार और विशेष रूप से प्रशिक्षित 'कुत्तों' को मेरठ से हवाई मार्ग से वायनाड लाया जाएगा.

स्कूल खुले, राहत शिवर वाले अभी रहेंगे बंद

दूसरी तरफ वायनाड में लगातार छुट्टियों के बाद आज (5 अगस्त 2024) से स्कूल भी खुल गए. जिन स्कूलों में राहत शिविर चल रहे हैं वहां छुट्टी जारी रहेगी. इन सबसे अलग भूस्खलन क्षेत्र के पुराने समोच्च मानचित्र की तुलना ड्रोन के जरिये तैयार किए गए नए मैप से करके और क्षेत्र में मिट्टी और चट्टान जमा होने के बाद ऊंचाई में अंतर की गणना करके आगे की जांच की जाएगी.

ये भी पढ़ें

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में मंदिरों और हिंदुओं के घरों में तोड़फोड़, 100 लोगों की हत्या, भारत अलर्ट, जानिए हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
CJP Protest Live: आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
Live: आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन
आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget