एक्सप्लोरर

Kerala Train Fire: एक बार फिर अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, कन्नूर रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा

Train Fire: केरल के कन्नूर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में 1 जून को आग लग गई. हालांकि आग की वजह से किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है. ये पिछले दो महीने में एक ही ट्रेन में दूसरी बार आग लगी है.

Kerala Train Fire:  केरल से एक डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार (1 जून) को तड़के सुबह कन्नूर रेलवे स्टेशन पर आग लग गई. जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन रेलवे स्टेशन पर रुकी हुई थी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आग इतनी तेज लगी थी कि डिब्बा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है. हालांकि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. उन्होंने कहा कि आग की चपेट में आने की वजह से ट्रेन के अन्य डिब्बे कोच से अलग हो गए. इस बीच पुलिस ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और एक अज्ञात व्यक्ति को ट्रेन में प्रवेश करते देखा, जिसके बाद आग लगने की घटना हुई.

पहले भी हो चुकी है घटना
इससे पहले 2 अप्रैल को कोझिकोड जिले में इसी ट्रेन में आग लगाने की घटना सामने आई थी. ट्रेन में सवार एक शख्स ने तीन लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी. इस हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम के लिए, रेलवे ​अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने घटना के आरोपी शाहरुख सैफी को गिरफ्तार कर लिया था.

इसके अलावा गाजियाबाद रेलवे स्टेशन में भी खड़ी ट्रेन में आग लग गई थी. स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी ईएमयू ट्रेन के एक कोच में अचानक आग लग गई थी. हालांकि दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके में पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था. यात्रियों ने ट्रेन के कोच से कूदकर जान बचाई थी. 

यह भी पढ़ें:-

Delhi Murder Case: सिर और पेट पर घाव, आंतें बाहर... कितना दर्दनाक था दिल्ली हत्याकांड, FIR से खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में बजा पूरा वंदे मातरम, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
LIVE: लोकसभा में बजा पूरा वंदे मातरम, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget