एक्सप्लोरर

केरल ट्रेन आगजनी मामला: कट्टरपंथी वीडियो देख जिहादी बना शाहरुख, एनआईए की चार्जशीट में हुए कई खुलासे

Kerala Train Arson Case: केरल ट्रेन आगजनी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट तैयार की है. एनआईए के मुताबिक, आरोपी शाहरुख पाकिस्तानी कट्टरपंथियों को भी फॉलो करता था.

NIA Chargesheet On Kerala Train Arson Case: केरल ट्रेन आगजनी मामले में एनआईए ने एकमात्र आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र तैयार कर लिया है. 27 वर्षीय आरोपी का नाम शाहरुख सैफी है. आरोपपत्र के मुताबिक, आरोपी कट्टरपंथी वीडियो देखकर जिहादी बना. चार्जशीट में एनआईए ने कई खुलासे किए हैं. अप्रैल में अंजाम दी गई इस वारदात में एक बच्चे समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हुए थे.

आरोपी शाहरुख सैफी पर आईपीसी, यूए(पी)ए, रेलवे अधिनियम और पीडीपीपी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं. एनआईए के मुताबिक, शाहरुख सैफी आतंकी वारदात को अंजाम देने का आरोपी है, जिसने इसी साल 2 अप्रैल को अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के डी1 कोच में आगजनी की थी. एनआईए की चार्जशीट कहती है कि आरोपी ने यात्रियों पर पेट्रोल फेंका और छिड़का और लोगों को मारने के इरादे से एक लाइटर से बोगी में आग लगाई थी.

आतंकी वारदात के लिए इसलिए केरल को चुना था आरोपी ने

एनआईए की जांच में पता चला कि सैफी ने आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए केरल को इसलिए क्योंकि वह अपना जिहादी काम ऐसी जगह करना चाहता था जहां उसे पहचाना न जा सके. वारदात के बाद उसका इरादा नॉर्मल लाइफ में लौटने का था. उसका मकसद आम लोगों में दहशत पैदा करना था. 

पाकिस्तानी कट्टरपंथियों को भी फॉलो करता था आरोपी

एनआईए के मुताबिक, अरोपी को हिंसक चरमपंथ और जिहाद के पक्ष में सोशल मीडिया पर मौजूद विभिन्न ऑनलाइन प्रचार सामग्री के माध्यम से आत्म-कट्टरपंथी बनाया गया. उस सामग्री को भारत और विदेश की नागरिकता वाले कट्टरपंथी इस्लामी प्रचारकों की ओर से प्रचारित किया जाता है.

इस प्रक्रिया में उसने सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी इस्लामी प्रचारकों को फॉलो किया, उन्हें भी जो पाकिस्तान के हैं. उसने ऑनलाइन कट्टरपंथ का पालन करते हुए जिहादी टेरर एक्ट के रूप में आगजनी की थी. आरोपी मूल रूप से दिल्ली के शाहीनबाग का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें- 4000 मनरेगा मजदूर, दिल्ली में प्रदर्शन और राजघाट... केंद्र सरकार को घेरने के लिए क्या है ममता बनर्जी का प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget